फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high court displeased over not arranging buffer stock of oxygen

हाईकोर्ट ने ऑक्सीजन के बफर स्टॉक की व्यवस्था न करने पर जताई नाराजगी

Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
high court displeased over not arranging buffer stock of oxygen
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने राजधानी के कोरोना मरीजों को अनवरत ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर अभी तक आक्सीजन का बफर स्टॉक नहीं बनाने पर दिल्ली सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है सरकार ने तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) के भंडारण और राष्ट्रीय राजधानी में इसके वितरण को सरल बनाने के लिए कदम नहीं उठाए हैं। अदालत ने कहा इसकी बहुत आवश्यकता है और जरूरत पड़ने पर अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन

खंडपीठ ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह एलएमओ और ऑक्सीजन सिलेंडरों के लिए भंडारण केंद्र बनाने की विभिन्न संभावनाओं को तलाशे और उसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) की मदद ले सकती है। अदालत ने सरकार को आदेश पर अमल कर रिपोर्ट 7 मई को पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 30 अप्रैल के आदेशानुसार ऑक्सीजन का भंडार तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार और केंद्र दोनों की है लेकिन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। पीठ ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बड़े-बड़े क्रायोजेनिक टैंकरों को रखने का स्थान तलाशे, जिससे उसे जरूरत वाली जगहों पर तुरंत भेजा जा सके। इसके लिए वह मूलभूत सुविधा तैयार करें।
पीठ ने यह बात तब कही जब एक वकील आदित्य प्रसाद ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर बड़े-बड़े क्रायोजेनिक टेंकर हैं और उन्हें सही जगह पर रखने की जरूरत है, जिससे ऑक्सीजन का बफर स्टॉक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि उन टैंकरों से छोटे-छोटे टैंकर और लिक्विड ऑक्सीजन लेकर उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर दिल्ली सरकार को किसी दूसरे राज्य या केंद्र सरकार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वह टैंकर की तैनाती को लेकर सेना से मदद ले सकती है। पीठ कहा कि यह दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कैसे ऑक्सीजन का बफर स्टॉक बनाती है। पीठ ने वकील से कहा कि वह अपने रिसर्च एवं अन्य जानकारी को दिल्ली सरकार के साथ-साथ एमिकस क्यूरी राजशेखर राव के साथ साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed