फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   High Court asks Centre to provide legal aid to Celina Jaitley's brother

सेलिना जेटली के भाई को कानूनी मदद दें केंद्र सरकार : हाईकोर्ट

Mon, 03 Nov 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
High Court asks Centre to provide legal aid to Celina Jaitley's brother
-अभिनेत्री के भाई 2016 से यूएई में रह रहे हैं और पिछले एक साल से अधिक समय से वहां हिरासत में हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार को आदेश दिया कि वह यूएई में हिरासत में लिए गए अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत कुमार जेटली को प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराएं। अभिनेत्री ने याचिका में बताया, उनका भाई 2016 से यूएई में रह रहे हैं और पिछले एक साल से अधिक समय से वहां हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके भाई की स्थिति और कल्याण के बारे में बुनियादी जानकारी जुटाने में असफल रही है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने सरकार को 4 दिसंबर तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने अधिकारियों को यह भी कहा कि वह अभिनेत्री और उनके भाई के बीच संपर्क सुनिश्चित करें। साथ ही, परिवार के अन्य सदस्यों को भी जानकारी दें। अदालत ने एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया, जो नियमित रूप से बंदी की स्थिति और कानूनी कार्यवाही की जानकारी परिवार को देगा। अभिनेत्री के वकील ने बताया कि कई प्रयासों के बावजूद उन्हें अपने भाई से संपर्क नहीं मिल पाया। न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार और अधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed