{"_id":"61072f24fe7f7b373512ba18","slug":"heavy-rain-may-occur-in-delhi-ncr-today-orange-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में मानसून : आज भी हो सकती है तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में मानसून : आज भी हो सकती है तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट
Mon, 02 Aug 2021 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Aug 2021 06:39 AM IST
सार
विभाग ने सप्ताह भर तक बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से मिली राहत बनी रहेगी।
विज्ञापन
बारिश हो सकती है आज भी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग ने सप्ताह भर तक बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से मिली राहत बनी रहेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दादरी, मेरठ और गाजियाबाद के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में अगस्त के पहले दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। तड़के शुरू हुआ बारिश का दौर दोपहर 12 बजे तक बना रहा और रूक-रूककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत बनी रहेगी।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य दो कम 32.1 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो कम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने एक दिन पहले तेज बारिश को लेकर संभवाना जताई थी। इस कड़ी में रविवार तड़के पांच बजे से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी। मूसलाधार बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कें जलमग्न देखने को मिली।
हालांकि, कुछ जगहों पर पंप के माध्यम से पानी की निकासी की गई। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 28.2 मिमी और शाम साढ़े पांच बजे तक 12.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी और न्यूनतम 71 फीसदी रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक बारिश 126.8 मिमी रिज इलाके में हुई है।
उल्लेखनीय है कि इस बार मौसम विभाग ने 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी। इसके बाद आठ जुलाई को मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी। लेकिन, लगातार पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम भारत में देरी से पहुंचा। जबकि दक्षिण भारत में मानसून ने अपने तय समय से दो दिन पहले ही दस्तक दे दी थी। इसके बाद भारत के पूर्वी, पूर्वी-पश्चिम, मध्य और पूर्वी मध्य भारत में आगे बढ़ रहा था। मध्य भारत में पहुंचने के बाद मानसून की रफ्तरा धीमी हो गई थी।
संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा रविवार को संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई है। सबसे साफ हवा एनसीआर में शामिल नोएडा की हवा 68 एक्यूआइ के साथ रही। अगले 24 घंटे में इसमें खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 81 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 84, गाजियाबाद का 81, ग्रेटर नोएडा का 72 और गुरुग्राम का 80 एक्यूआइ रहा।
सफर इंडिया के मुताबिक, बारिश होने की वजह से वायु गुणवत्ता पर अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता यथावत बनी रहेगी। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 74 व पीएम 2.5 का स्तर 26 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।