{"_id":"640e4bd7acbf6d402a0fd103","slug":"heat-in-delhi-temperature-crossed-34-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : गर्मी ने दिखाए तेवर, दिल्ली का पारा 34 पार, इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा रविवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : गर्मी ने दिखाए तेवर, दिल्ली का पारा 34 पार, इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा रविवार
Mon, 13 Mar 2023 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:32 AM IST
सार
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
hot weather in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधा मार्च भी नहीं बीता कि गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गर्मियों का मौसम एक मार्च से शुरू होकर 31 मई तक रहता है। आईएमडी के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, एक मार्च से शुरू हुए इस मौसम का रविवार 12वां दिन था। मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
दो साल पहले 40 डिग्री पार कर गया था पारा
मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च, 2021 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस समय का सबसे गर्म दिन था। 31 मार्च, 1945 को, अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री से. दर्ज हुआ था।
विज्ञापन