{"_id":"6ad8a73dfd8b09f9650853fd","slug":"hearing-on-bail-of-ashutosh-ranka-and-sourav-das-in-sem-court-today-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आशुतोष रांका और सौरव दास की तीन दिन की मांगी हिरासत; कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आशुतोष रांका और सौरव दास की तीन दिन की मांगी हिरासत; कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Wed, 21 Oct 2026 05:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:23 PM IST
सार
दो दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी गई। आज बुधवार को एसईएम कोर्ट ने रांका और दास पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
आशुतोष रांका-सौरव दास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली एसईएम कोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर अपना आदेश सुरक्षित रखा है। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की न्यायिक हिरासत तीन दिन बढ़ाने की मांग की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों को बुधवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
दो दिन पहले सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई थी। सोमवार को दोनों को मंदिर मार्ग थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिस पर मजिस्ट्रेट ने दोनों को दो दिन और जेल में रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर अवैध प्रवेश पर पुलिस ने गिरफ्तार किया
दोनों नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के मामले में हिरासत में हैं। आरोप है कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद वे बंद गेट पार कर जंतर-मंतर परिसर में दाखिल हुए थे। वहां सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने तिरंगा लहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। 13 अक्तूबर को उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन