फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Health department sent proposal to DDMA Those who do not take the vaccine after 12 days may be banned from entering public places

सख्ती: 12 दिन बाद वैक्सीन न लेने वालों पर सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश पर लग सकती है रोक, स्वास्थ्य विभाग ने भेजा प्रस्ताव

Sat, 04 Dec 2021 12:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Dec 2021 12:00 AM IST
सार

दिल्ली में अभी तक 2.29 करोड़ टीकाकरण हो चुका है। 1.39 करोड़ व्यस्क आबादी पहली खुराक ले चुकी है और इनमें से 90 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा भी कर चुके हैं। पिछले एक दिन में 1.07 लाख लोगों ने वैक्सीन लिया है। 

विज्ञापन
Health department sent proposal to DDMA Those who do not take the vaccine after 12 days may be banned from entering public places
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। विभाग ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को एक प्रस्ताव भेजा है जिसके अनुसार वैक्सीन न लेने वालों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लेना बाकी है लेकिन विभाग के अनुसार आगामी 15 दिसंबर से दिल्ली में यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। जिस व्यक्ति ने कोरोना वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली है उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश नहीं दिया जाए। साथ ही जिन्होंने कम से कम एक खुराक ली है उन्हें प्रवेश मिलेगा लेकिन अगले साल 31 मार्च 2022 से दोनों खुराक लेने वालों को ही प्रवेश दिया जा सकेगा। 
विज्ञापन


विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो, डीटीसी, कैब, शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, धार्मिक स्थल, पार्क, संग्रहालय, पर्यटन स्थल, रेस्टोरेंट और कार्यालय इत्यादि स्थानों पर आगामी 15 दिसंबर से उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाए जिन्होंने वैक्सीन की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली हो। यह व्यवस्था अगले साल तक लागू रहे ताकि लोगों को दोनों खुराक लेने का पूरा वक्त मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 31 मार्च 2022 से उन्हीं लोगों को यहां प्रवेश दिया जाए जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक प्राप्त की हों। जिस भी व्यक्ति के पास यह प्रमाण पत्र नहीं होगा उसे मेट्रो, बस, पार्क, रेस्टोरेंट, सिनेमा कहीं प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। यह सिफारिश डीडीएमए को भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सिफारिशों को लेकर विभाग को भी अंतिम फैसले का इंतजार है। 
 

विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी तक 2.29 करोड़ टीकाकरण हो चुका है। 1.39 करोड़ व्यस्क आबादी पहली खुराक ले चुकी है और इनमें से 90 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा भी कर चुके हैं। पिछले एक दिन में 1.07 लाख लोगों ने वैक्सीन लिया है। अगर कुल व्यस्क आबादी की बात करें तो यह करीब 1.50 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। ऐसे में विभाग का मानना है कि अभी भी 10 लाख से अधिक लोग वैक्सीन लेने से वंचित हैं। 

कर्नाटक में लागू हो चुका है यह नियम
दिल्ली से पहले कर्नाटक सरकार ने इस तरह का नियम लागू कर दिया है। यहां ओमिक्रॉन के दो संक्रमित मरीज भी मिल चुके हैं जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने पूरे राज्य में वैक्सीन लेने वालों को ही सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश देने का अधिकार दिया है। इसी तरह की व्यवस्था दिल्ली में आगामी दिनों में लागू हो सकती है। 

वैक्सीन लेने पर मिल सकता है कैश प्राइज
स्वास्थ्य विभाग ने डीडीएमए को भेजे प्रस्ताव में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को सम्मानित करने की योजना भी साझा की है। हर जिला स्तर पर सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह के लोगों को बुलाकर सम्मानित किया जा सकता है जिन्होंने न सिर्फ अपना और परिवार बल्कि आसपास के घरों का भी 100 फीसदी टीकाकरण करवाया है। इसके अलावा विभाग ने लॉटरी, कैश प्राइज, डिस्काउंट कूपन इत्यादि देते हुए टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के सुझाव भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed