फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   He was beaten up for refusing to park his car outside his house.

Delhi News: घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने से मना किया तो पीटा

Thu, 18 Sep 2025 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
He was beaten up for refusing to park his car outside his house.
मुंडका इलाके की घटना, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुंडका इलाके में घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर पड़ोसी युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर एक शख्स की पिटाई कर अधमरा कर दिया। घायल करमवीर को परिवारवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, करमवीर परिवार के साथ पाना रामायण गांव टिकरी कलां इलाके में रहते हैं। परिवार में मां और अन्य सदस्य हैं। उनका टिकरी कलां में स्क्रैप का कारोबार है। मुंडका थाने में दर्ज प्राथमिकी में करमवीर ने बताया कि उनका बाबा हरिदास काॅलोनी में भी एक मकान है, जिसकी देखरेख के लिए वह अकसर जाते हैं। 14 सितंबर को दोस्त सोनू के साथ वहां गए थे। दोनों शाम को घर के अंदर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गोलू अपनी गाड़ी को उनके घर के सामने लगाकर चला गया। गाड़ी देखने के बाद वह उसके घर जाकर गाड़ी को हटाने के लिए कहा। आरोप है कि उस दौरान गोलू अपने कुछ दोस्तों के साथ घर में शराब पी रहा था। कुछ देर बाद गोलू अपने दो अन्य दोस्तों के साथ उनके घर में घुस गया। सभी के हाथ में लाठी-डंडे थे। गोलू ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके दोस्तों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देकर तीनों वहां से भाग गए। सोनू ने करमवीर की मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है लेकिन सभी भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed