फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   He used to harass mostly girl students of Delhi University.

Delhi News: ज्यादातर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ करता था छेड़छाड़

Thu, 18 Sep 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
He used to harass mostly girl students of Delhi University.
तीन पीड़िताएं आईं सामने, आरोपी ने एक पीड़िता के साथ तो दो बार की छेड़छाड़
विज्ञापन

12 से 15 युवतियों के साथ कुछ ही दिनों में छेड़छाड़ कर चुका है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी असम निवासी सुरक्षा गार्ड कंगकन नाथ (31) ज्यादातर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि करीब तीन पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं। आरोपी ने एक पीड़िता के साथ तो दो बार छेड़छाड़ की है।
जिले के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपी 12 से 15 युवतियों के साथ कुछ ही दिनों में छेड़छाड़ कर चुका है। एक पीड़िता ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी वह डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज की छात्रा है। दूसरी पीड़िता एयरपोर्ट पर नौकरी करती है। आरोपी के खिलाफ पहली एफआईआर दो सितंबर को दर्ज हुई थी। मामलों की जांच मॉडन टाउन थाने में तैनात महिला एसआई दिव्या बकोलिया को सौंपी गई।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में स्कूटर चलाते हुए कई लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोपी सुरक्षा गार्ड कंगकन नाथ को मॉडल टाउन थाने के थानाध्यक्ष अशोक गिरी व एसआई दिव्या बकोलिया ने करीब 10 दिन की मेहनत के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसआई दिव्या बकोलिया ने 15 दिनों में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दिल्ली परिवहन विभाग के डेढ़ लाख से अधिक स्कूटरों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। आरोपी असम के नलबाड़ी का रहने वाला है और दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) भीष्म सिंह ने बताया कि यह मामला इस महीने की शुरुआत में उस समय सामने आया जब युवती ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने शिकायत में कहा था कि एक अज्ञात स्कूटर सवार ने दो दिन के भीतर दो बार रास्ते में चलते समय उसके साथ छेड़छाड़ की है। युवती की शिकायत पर दो सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, सिविल लाइंस, आदर्श नगर और भारत नगर क्षेत्रों में लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक और पीड़िता सामने आई और आरोपी के बारे में अतिरिक्त जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि लोकलाज के चलते कई पीड़िताएं सामने नहीं आईं।

सीसीटीवी दिखाने के बाद अपराध कबूला
पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले अपना जुर्म कबूल करने से इन्कार कर दिया लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत दिखाए जाने पर अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटर उसके मालिक के नाम पंजीकृत है और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed