फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Havildar's daughter accused her father of assault

Delhi News: हवलदार की बेटी ने पिता पर लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 03 Nov 2023 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Havildar's daughter accused her father of assault
बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने मेडिकल करवाकर पिता पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

आरोपी हवलदार दिल्ली पुलिस के पीसीआर में तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक हवलदार की 11 साल की बेटी ने अपने पिता पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और पिता के खिलाफ मारपीट और जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी हवलदार पीसीआर में तैनात है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 साल की बच्ची परिजनों के साथ दुर्गापुरी एक्सटेंशन में रहती है। उसके पिता सुनील कुमार यादव हैं, जो दिल्ली पुलिस की पीसीआर में कार्यरत हैं और उनकी तैनाती उत्तर पूर्वी जिले में हैं। 11 साल की बच्ची ने बृहस्पतिवार को पुलिस को फोन कर बताया कि उसके पिता ने उसकी पिटाई की है। सूचना मिलते ही पुलिस सुबह करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को देखा, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस बच्ची को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले गई। मेडिकल जांच में बच्ची ने पिता पर मारपीट करने का आरोप लगा। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed