फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Hashish worth Rs 1.2 crore seized with the help of K-9 unit

Delhi News: के-9 यूनिट की मदद से 1.2 करोड़ की चरस जब्त

Thu, 30 Oct 2025 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Hashish worth Rs 1.2 crore seized with the help of K-9 unit
पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की के-9 यूनिट के एक प्रशिक्षित कुत्ते की मदद से पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में करीब 1.2 करोड़ रुपये की 3.15 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि 22 अक्तूबर को एक टीम ने मुकुंदपुर चौक के पास संदिग्ध वाहन को पीछा करने के बाद रोका। तलाशी में कोई अवैध वस्तु या मादक पदार्थ नहीं मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदेह बरकरार रहने पर के-9 यूनिट को बुलाया गया। पुलिस कुत्ता अमरो ने वाहन के भीतर बने एक छिपे हुए खांचे का पता लगाया, जहां से 2.06 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की चरस बरामद की गई। यह विशेष रूप से तैयार किया गया गुप्त खांचा था ताकि जांच के दौरान पकड़ा न जा सके। वाहन में सवार दोनों आरोपियों मंडी, हिमाचल प्रदेश निवासी चुन्नी लाल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चुन्नी लाल ने बताया कि यह चरस कुल्लू निवासी प्रकाश चंद से खरीदी गई थी।
विज्ञापन

इस सुराग के आधार पर पुलिस ने 28 अक्तूबर को प्रकाश चंद को भी गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि चुन्नी लाल एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिमाचल प्रदेश में 10 साल की सजा काट चुका है और 2023 में रिहा होने के बाद उसने दोबारा नशे के कारोबार में कदम रखा। एक अन्य कार्रवाई में 24 अक्तूबर को इसी टीम ने मुकरबा चौक के पास मुंबई निवासी योगेश कोलंबेकर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 1.09 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी चरस को हिमाचल प्रदेश से मुंबई ले जा रहा था। उसने बताया कि यह नशा कुल्लू के जंगलों में नेपाल मूल के किसानों से मंगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed