फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Haryana CM's inflammatory speech against farmers must be investigated

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किसानों के खिलाफ भडकाऊ भाषण की जांच जरूरी

Tue, 11 Jan 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM's inflammatory speech against farmers must be investigated
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किसानों के खिलाफ दिए गए भड़काऊ भाषण मामले में याचिकाकर्ता ने भाषण के प्रभाव का पता लगाने के लिए पुलिस जांच की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अमित साहनी ने अदालत से सीएम को तलब करने और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उनके खिलाफ जांच करने का निर्देश देने की मांग की है। साहनी ने कहा पुलिस की जांच में सहायता जरूरी है क्योंकि शिकायतकर्ता स्वयं आरोपों के समर्थन में सबूत एकत्र करने और पेश करने की स्थिति में नहीं है। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में अदालत को बताया था कि मनोहरलाल के खिलाफ कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता। राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सचिन गुप्ता के समक्ष याची ने तर्क रखा है कि वीडियो से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ धारा 109, 153, 153 ए और 505 के तहत अपराध बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed