{"_id":"626f2f684ac54111fa18a21f","slug":"guru-gobind-singh-indraprastha-university-extended-date-again-for-enrollment-in-mba-course-now-you-can-apply-till-31st-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू: एमबीए पाठयक्रम में नामांकन के लिए फिर बढ़ी तिथि, अब 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू: एमबीए पाठयक्रम में नामांकन के लिए फिर बढ़ी तिथि, अब 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन
Mon, 02 May 2022 06:40 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 02 May 2022 06:40 AM IST
सार
एमबीए के तहत सामान्य एमबीए, एमबीए-अंतरराष्ट्रीय व्यापार, एमबीए-वित्तीय प्रबंधन , एमबीए-वित्तीय विश्लेषण और एमबीए एनालिटिक्स जैसे कोर्स शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कैट 21, सीमेट 22 और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के मेरिट को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
एमबीए (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में एमबीए पाठयक्रम में नामांकन के लिए अब 31 मई तक आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। आवेदकों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। साथ ही अब विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई हो गई है।
विज्ञापन
एमबीए के तहत सामान्य एमबीए, एमबीए-अंतरराष्ट्रीय व्यापार, एमबीए-वित्तीय प्रबंधन , एमबीए-वित्तीय विश्लेषण और एमबीए एनालिटिक्स जैसे कोर्स शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कैट 21, सीमेट 22 और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के मेरिट को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
दाखिले में प्राथमिकता पहले कैट 21 वाले मेरिट को फिर सीमेट 22 मेरिट को सीटें ख़ाली रहने पर अंतिम चरण में प्राथमिकता मिलेगी। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेरिट मिलेगी। यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय कैंपस के अलावा 15 संबद्ध संस्थानों में उपलब्ध हैं, जिसमें कुल 2400 सीटें हैं। ऑनलाइन आवेदन आईपीयू की वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in पर किया जा सकता है।
विज्ञापन