फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   group of Kanwariya dance video viral in Delhi Metro

Delhi: मेट्रो में भोलेनाथ के भजन पर जमकर झूमे कांवड़िए, वीडियो वायरल; DMRC की सभी से अपील

Wed, 05 Jul 2023 08:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में कावड़ियों के एक ग्रुप का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।डीएमआरसी ने कहा कि गलत हरकत करने वाले यात्रियों पर मेट्रो की नजर है। आम यात्रियों को परेशानी होने पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
group of Kanwariya dance video viral in Delhi Metro
मेट्रो में कावड़ियों का डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में आए दिन लोगों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। डांस, फाइट और बिकिनी वीडियो के बाद अब कावड़ियों का वीडियो सामने आया है। कावड़ियों के एक ग्रुप का दिल्ली मेट्रो ट्रेन में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस डांस वीडियो के सामने आने के बाद डीएमआरसी की ओर से चेतावनी जारी कर दी है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शॉर्ट वीडियो में सभी लोगों ने भगवा पोशाक पहन रखी है। जो भगवान शिव के गाने पर डांस कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो में कई सारे वीडियो बन चुके हैं, जिनको लेकर कई विवाद सामने आए हैं। डीएमआरसी ने बयान जारी कर कहा कि मेट्रो में यात्रा के दौरान सभी यात्री नियमों का पालन करें। 
  मेट्रो में आए दिन लोगों की हरकतों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब मेट्रो में भोलेनाथ के भजन पर कांवड़ियों के झूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। भजन की तेज आवाज में सभी मेट्रो कोच में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। वहीं, इस संबंध में डीएमआरसी का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वाले लोगों पर सख्त नजर रखी जा रही है। यात्रियों को परेशान करने वाली किसी भी हरकत पर मेट्रो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
 
कुछ महीनों से मेट्रो में कई आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। अब जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें तेज आवाज में भजन चल रहा है। इस पर सात-आठ कांवड़िए शोर करते हुए थिरक रहे हैं। उन्हें अपने साथ सफर करने वाले दूसरे यात्रियों की कोई फिक्र नहीं थी। इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इसमें एक तरफ कुछ लोग कांवड़ियों के डांस को पसंद कर रहे हैं तो कई लोगों ने धार्मिक यात्रा के दौरान इस तरह की मस्ती को गलत बताया है। साथ ही, मेट्रो से कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर लोग बोले

मेट्रो में अश्लील वीडियो के मुकाबले धार्मिक वीडियो सुखद है। - नहिर्थ सुरेश

अगर इस तरह का कोई दूसरे धर्म का व्यक्ति करता तो कार्रवाई हो जाती। -मनोज

 सावन के महीने में इससे अच्छा वीडियो नहीं हो सकता। -नीरज

ये कांवड़िए नहीं, बिगड़ैल लड़के हैं। इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। - एकांत शर्मा


डीएमआरसी ने की वीडियो न बनाने की अपील
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक अनुज दयाल का कहना है कि यात्री मेट्रो में इस तरह की वीडियो न बनाएं। अगर ऐसी वीडियो बनाता हुआ मिलता है तो उचित कार्रवाई होगी। वीडियो व आपत्तिजनक हरकत करने वाले लोगों पर सख्त नजर रखी जा रही है। मेट्रो यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मेट्रो में फ्लाइंग स्क्वायड भी घूम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed