फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   groom parents being beaten to death with a stick In Nand Nagari

Crime In Delhi: दुल्हन के परिजनों ने दुल्हे के माता पिता को डंडे से पीटा, अधमरा छोड़ भागे; तलाश में पुलिस

Wed, 31 May 2023 10:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 May 2023 10:32 PM IST
सार

नंद नगरी इलाके में एक दूल्हे के माता-पिता को डंडे से पीटकर अधमरा करने का मामला सामने आया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुल्हन के परिजनों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
groom parents being beaten to death with a stick In Nand Nagari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शादी वाले दिन दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा के माता-पिता को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हमले में 64 वर्षीय सतीश कुमार और इनकी 55 वर्षीय पत्नी सुधा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। नंद नगरी निवासी सतीश सिलाई का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उनके 24 साल के बेटे हिमांशु की शादी पड़ोस में रहने वाली एक युवती से तय हुई थी। सोमवार को दोनों की कोर्ट में शादी होनी थी। इसे लेकर सोमवार सुबह दुल्हन के पिता शिव नारायण, चाचा नरेंद्र और भाई किशन उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान बातचीत में दुल्हन के परिजन भड़क गए। कहासुनी के बाद दुल्हन के पिता, चाचा और भाई ने डंडे से उनकी पिटाई कर दी। सतीश को बचाने आई उनकी पत्नी सुधा को भी आरोपियों ने कई डंडे मार दिए। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed