फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Green corridors to be created for emergency vehicles capital landscape set to transform AI cameras to manage t

दिल्ली: इमरजेंसी वाहनों के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, बदल जाएगी राजधानी की सूरत, एआई कैमरे से संभलेगी व्यवस्था

Thu, 01 Oct 2026 02:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 02:59 PM IST
सार

अब किसी इमरजेंसी व्हीकल या ग्रीन कॉरिडोर के लिए किसी पुलिस अधिकारी या ट्रैफिक पुलिस को बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एमरजेंसी वाहनों से अलर्ट आते ही ग्रीन कॉरिडोर स्वत: ही बनता हुआ चला जाएगा।

विज्ञापन
Green corridors to be created for emergency vehicles capital landscape set to transform AI cameras to manage t
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब किसी इमरजेंसी व्हीकल या ग्रीन कॉरिडोर के लिए किसी पुलिस अधिकारी या ट्रैफिक पुलिस को बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एमरजेंसी वाहनों से अलर्ट आते ही ग्रीन कॉरिडोर स्वत: ही बनता हुआ चला जाएगा। सिग्नल पर लगी लाइटे ऑटोमेटिक हरी होती चली जाएगी। ये सब अब  इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमस) से संभव हो सकेगा। इस सिस्टम से राष्ट्रीय राजधानी की सूरत ही बदल जाएगी। अब एआई आधारित कैमरे दिल्ली की यातायात व्यवस्था को संभालेंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 1,789.52 करोड़ रुपये के आईटीएमएस ने बुधवार को को मंजूरी दी है। इसे दिल्ली पुलिस लागू करेगी। इस तकनीक का मकसद ट्रैफिक को सिर्फ तय सिग्नल टाइमिंग के आधार पर नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद रियल-टाइम ट्रैफिक के हिसाब से मैनेज करना है। दिल्ली-एनसीआर में रोजाना सड़क पर सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए ट्रैफिक जाम बड़ी परेशानी है। खासकर पीक ऑवर में कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी काफी समय लग जाता है। अब सरकार ट्रैफिक व्यवस्था को टेक्नोलॉजी से जोड़कर इस समस्या को कम करने की तैयारी कर रही है। इस सिस्टम के जरिए ट्रैफिक सिग्नल, निगरानी और ट्रैफिक नियमों के पालन को एक ही स्मार्ट नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


आईटीएमएस से जुडे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आईटीएमएस सिस्टम से काफी फायदे हैं। अब कोई वाहन मालिक को अपनी गाड़ी पार्क करनी है और उसे? खाली पार्किंग नहीं मिल रही है तो अब उसे आसानी से खाली पार्किंग के बारे में पता लग जाएगा। आईटीएमएस सिस्टम ये जिस इलाके में आप जा रहे वहां कहां खाली पार्किंग हैं उसके बारे में पता लग जाएगा। अब खाली पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही इस सिस्टम के तहत एमरजेंसी वाहनों में व्हीकल एक्यूलेटेड सिस्टम लगेगा। इस सिस्टम से आईटीएमएस सिस्टम से अपने आप पता लग जाएगा कि वाहनों को ग्रीन कॉरिडोर की जरूरत है। ऐसे में सिस्टम के तहत लगने वाले एआई कैमरे उस समय के लाइट सिग्नल को अपने आप ग्रीन कर देंगे। इससे ट्रैफिक निकलने के साथ-सा?थ अपने-आप ग्रीन कॉरिडोर बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइटें खुद हो जाएंगी ग्रीन-
इस सिस्टम की सबसे खास बात स्मार्ट और एडाप्टिव ट्रैफिक सिग्नल होंगे। ये सिग्नल सड़क पर मौजूद ट्रैफिक की मात्रा के हिसाब से अपनी टाइमिंग बदल सकेंगे। इससे खाली सड़क पर अनावश्यक रूप से लाल बत्ती पर रुकने और Óयादा ट्रैफिक वाले रास्तों पर लंबा इंतजार कम करने में मदद मिल सकती है। सिस्टम रियल-टाइम डेटा के जरिए जाम, धीमी रफ्तार वाले वाहनों और सड़क हादसों जैसी घटनाओं की जानकारी ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचाएगा। इसके आधार पर पुलिस जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक डायवर्ट कर सकेगी।

यातायात उल्लंघनों को पता लगेगा-
आईटीएमएस ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखेगा। सिस्टम रेड लाइट जंप, स्टॉप लाइन उल्लंघन, ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अवैध पार्किंग और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल जैसे मामलों का पता लगा सकेगा। करीब 1,029 लोकेशन पर ट्रैफिक नियमों के ऑटोमेटेड एनफोर्समेंट की व्यवस्था की जाएगी। एआई आधारित सिस्टम चोरी या ब्लैकलिस्टेड वाहनों और बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान में भी मदद करेगा।


स्क्रीन पर लाइव अपडेट मिलेगा-
सड़क पर लगे साइन बोर्ड और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को जाम, डायवर्जन, पार्किंग उपलब्धता और सड़क की मौजूदा स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। यह जानकारी नेविगेशन सर्विस देने वाले प्लेटफॉर्म के साथ भी साझा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed