फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Great opening of biggest Jewelery-Gems Expo at Pragati Maidan inaugurated by Satyendra Jain and Dushyant Chautala

दिल्ली: प्रगति मैदान में सबसे बड़े ज्वेलरी-जेम्स एक्सपो का शानदार आगाज, सत्येंद्र जैन और दुष्यंत चौटाला ने किया उद्धाटन

Sat, 02 Oct 2021 11:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 11:20 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पीके गुप्ता, ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी के अध्यक्ष आशीष पेठे, इनफार्मा मार्केट के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश मुद्रास भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Great opening of biggest Jewelery-Gems Expo at Pragati Maidan inaugurated by Satyendra Jain and Dushyant Chautala
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

विस्तार

प्रगति मैदान में उत्तर भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी एंड जेम्स एक्सपो के नौवें संस्करण का शनिवार को शानदार आगाज हुआ। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मिलकर इसका उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पीके गुप्ता, ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी के अध्यक्ष आशीष पेठे, इनफार्मा मार्केट के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश मुद्रास भी उपस्थित थे। कोरोना महामारी काल में प्रगति मैदान में पहला बड़ा आयोजन ज्वेलरी एक्सपो के रूप में किया गया है। यहां उत्तर भारत के तमाम आयात और निर्यात से जुड़े कारोबारी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


लोगों ने ज्वेलरी और जेम्स में दिखाई अपनी रुचि
शनिवार को यहां पर एक से बढ़कर एक जूलरी डिजाइन पर्दर्शित किए गए। एक्सपो में 200 एक्जीबिटर, 850 ब्रांड और 15000 से अधिक आकर्षित करने वाले डिजाइन के साथ शामिल हैं। तीन दिन तक चलने वाले एक्सपो के पहले दिन लोगों ने ज्वेलरी और जेम्स में अपनी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने भारतीय आभूषण और रत्न उद्योग को हरियाणा में आमंत्रित किया
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भारतीय आभूषण और रत्न उद्योग को हरियाणा में आमंत्रित किया और वादा किया कि राज्य सरकार इस क्षेत्र में संपूर्ण बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए कई एकड़ भूमि प्रदान करेगी। जबकि सत्येंद्र जैन ने शानदार प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए भारत में इंफॉर्मा मार्केट्स की पूरी टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed