फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Government steps up for Delhi Bazaar Portal

योजना : दिल्ली बाजार पोर्टल के लिए सरकार ने बढ़ाया कदम

Wed, 02 Mar 2022 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 05:20 AM IST
सार

दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग ने मंगलवार को पोर्टल का डिजाइन करने में दिलचस्पी रखने वाली एजेंसियों के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) जारी किया है। इसमें डिजिटल पोर्टल बनाने के साथ ऑफ लाइन सेवाओं, दिल्ली बाजार प्लेटफॉर्म का विकास, संचालन और रखरखाव भी शामिल है।

विज्ञापन
Government steps up for Delhi Bazaar Portal
Online Shopping

विस्तार

दिल्ली के सभी दुकान मालिकों और सेवा प्रदाताओं का एक वर्चुअल स्टोर होगा। इसके जरिए दुनियाभर में दिल्ली के दुकानदार अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेच सकेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग ने मंगलवार को पोर्टल का डिजाइन करने में दिलचस्पी रखने वाली एजेंसियों के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) जारी किया है। इसमें डिजिटल पोर्टल बनाने के साथ ऑफ लाइन सेवाओं, दिल्ली बाजार प्लेटफॉर्म का विकास, संचालन और रखरखाव भी शामिल है।
विज्ञापन


दिल्ली बाजार पोर्टल दिल्ली में स्थित व्यवसायों को बढ़ाने और विविधता लाने में मदद करने के लिए सरकार द्वारा बनाया जा रहा अत्याधुनिक ई-मार्केट प्लेस है। इस योजना का पहला चरण उत्पादों के विक्रेताओं को शामिल करने पर केंद्रित होगा। दूसरे चरण में सेवा प्रदाताओं को इस मंच से जोड़ा जाएगा। दिल्ली के डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन को दिल्ली बाजार पोर्टल को बेहतर तरीके से बनवाने और एक रणनीतिक रोडमैप तैयार करने में उद्योग विभाग की सहायता करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीसी दिल्ली के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लॉकडाउन और कोविड महामारी से प्रभावित व्यवसायों को राहत प्रदान करने के लिए प्रयास कर रही है। शाह के मुताबिक, यह सामने आया कि कई व्यावसायों को नुकसान हुआ। क्योंकि, उनके पास अभी भी ऑनलाइन पहुंच की कमी है। ऐसे में महसूस किया गया कि कई विक्रेताओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने के लिए मदद करने और महामारी में ई-कॉमर्स अवसर का लाभ उठाने की आवश्यकता है।

सरकार विक्रेताओं को अपनी आभासी दुकानों को जीरो लागत में स्थापित करने में मदद करेगी। दिल्ली बाजार पोर्टल स्थानीय व्यवसायों को खुद को कोविड प्रूफ करने और वैश्विक स्तर पर ऑनलाइन पहुंचने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed