फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Government fails in pollution control, 55 percent of ECC fund remains unused: Devendra Yadav

प्रदूषण नियंत्रण में सरकार विफल, ईसीसी फंड का 55 प्रतिशत उपयोग नहीं : देवेन्द्र यादव

Sun, 25 Jan 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Government fails in pollution control, 55 percent of ECC fund remains unused: Devendra Yadav
सरकार ने केवल बहानेबाजी और लापरवाही दिखाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार को नाकाम करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से लड़ने के लिए उपलब्ध पर्यावरण कम्पेनसेशन चार्ज (ईसीसी) फंड का 55 प्रतिशत यानी करीब 971.8 करोड़ रुपये का उपयोग नहीं किया।
इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य को लेकर कितनी असंवेदनशील है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 11 महीनों में भाजपा सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर केवल बहानेबाजी और लापरवाही दिखाई है। चार दिसंबर 2025 तक ईसीसी के तहत कुल 1753.2 करोड़ रुपये एकत्र किए गए लेकिन इसमें से आधे से अधिक राशि प्रदूषण नियंत्रण के लिए खर्च ही नहीं की गई। यह फंड सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली की सीमाओं पर व्यावसायिक वाहनों से प्रदूषण कर के रूप में वसूला जाता है, ताकि उससे प्रदूषण कम करने के ठोस उपाय किए जा सकें।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदूषण प्राकृतिक रूप से होता है और सरकार क्या कर सकती है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब सरकार के पास मौजूद फंड भी खर्च नहीं किए जा रहे, तो प्रदूषण को लेकर उसकी मंशा साफ दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने भी सुप्रीम कोर्ट से ईसीसी और एमसीडी टोल टैक्स की दरों की समीक्षा की सिफारिश की है, ताकि दिल्ली को अधिक फंड मिले और उसे प्रदूषण नियंत्रण पर लगाया जा सके। देवेन्द्र यादव ने कहा कि 103 दिनों बाद दिल्ली का एक्यूआई 200 के नीचे आया लेकिन इसका श्रेय सरकार को नहीं, बल्कि बारिश को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed