{"_id":"614caf698ebc3efd821f868c","slug":"google-filed-a-petition-against-leak-of-cci-report-in-media-hearing-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गूगल ने सीसीआई की रिपोर्ट मीडिया में लीक के खिलाफ दायर की याचिका, शुक्रवार को सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गूगल ने सीसीआई की रिपोर्ट मीडिया में लीक के खिलाफ दायर की याचिका, शुक्रवार को सुनवाई
Thu, 23 Sep 2021 10:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:16 PM IST
सार
गूगल ने कहा है कि रिपोर्ट का लीक होना विश्वास का उल्लंघन है, जो उसकी रक्षा करने की क्षमता को कम करता है और उसे और उसके सहयोगियों को नुकसान पहुंचाती है।
विज्ञापन
गूगल
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल ने गुरुवार को उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि कंपनी के एंड्रॉइड स्मार्टफोन समझौतों की चल रही जांच के संबंध में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के महानिदेशक द्वारा तैयार की गई गोपनीय अंतरिम रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल व न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ के समक्ष गूगल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले में तुंरत सुनवाई का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री ने मामले की सुनवाई 27 सितंबर तय की है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द सुनवाई की जाए। पीठ ने सुनवाई शुक्रवार को तय कर दी।
विज्ञापन
गूगल ने कहा है कि रिपोर्ट का लीक होना विश्वास का उल्लंघन है, जो उसकी रक्षा करने की क्षमता को कम करता है और उसे और उसके सहयोगियों को नुकसान पहुंचाती है। गूगल ने कहा रिपोर्ट सीसीआई के पास से मीडिया में लीक हो गई है, यह गंभीर मुद्दा है।
विज्ञापन
याचिका के अनुसार गोपनीय जानकारी की रक्षा करना किसी भी जांच एजेंसी की जिम्मेदारी है और हमने जांच में पूरी तरह से सहयोग किया और पूरी जांच प्रक्रिया में गोपनीयता बनाए रखी। उन्होंने कहा कि गूगल को अभी तक रिपोर्ट की प्रति नहीं मिली, लेकिन मीडिया में रिपोर्ट आ रही है। ऐसे में मीडिया में रिपोर्ट लीक करने पर रोक लगाई जाए।