{"_id":"5dfd2b1d8ebc3e87b368956a","slug":"good-past-5-years-lage-raho-kejriwal-campaign-started-ashram-news-noi480804454","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल’ अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल’ अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर व उनसे जुड़ी एजेंसी आई-पैक के साथ आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है। ‘अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल’ नाम से शुरू हुए इस अभियान के सहारे पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी अपने इस अभियान को करीब 35 लाख घरों तक ले जाने का दावा कर रही है।
आप के दफ्तर में सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों व विधायकों की मौजूदगी में अभियान शुरू करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बूथ संवाद के दौरान लोग कहते सुने गए कि पांच साल अच्छे बीते। बिजली सस्ती हुई, पानी फ्री हुआ, स्कूल व अस्पताल सुधर गए और बुजुर्ग तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। इसी तरह के दूसरे बहुत से काम उनके लिए हुए हैं। लोग ये भी कह रहे हैं कि अगले पांच साल के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काम करते रहना चाहिए।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह कैंपेन लोगों से निकला हुआ है। इसी के सहारे पार्टी अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी। सिसोदिया ने कहा कि शनिवार से 70 विधानसभा क्षेत्रों में आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व पदाधिकारी पदयात्रा निकालेंगे। वहीं, 24 दिसंबर को दिल्ली सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके अगले दस दिन तक आप के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के करीब 35 लाख घरों तक रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे। पार्टी घर-घर अभियान चलाएगी। इसके साथ आप के विधायक 700 मोहल्ला सभाएं करेंगे। सात लोकसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभाएं भी की जाएंगी।
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार के काम की चर्चा विदेशों तक : संजय सिंह
सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह देश की पहली ऐसी सरकार है, जो वादों से ज्यादा काम की है। आज सरकारी स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिक जैसे काम की चर्चा हिंदुस्तान में ही नहीं, बल्कि अमेरिका व न्यूजीलैंड समेत दूसरे देशों में भी हो रही है, इसलिए जो यह नारा आज दिया गया है कि वह हमारी पांच साल के मेहनत का नारा है।
सकारात्मक राजनीति का मॉडल खड़ा हुआ : गोपाल राय
पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि बीते पांच साल में सरकार की जो नीतियां रही हैं, उससे सभी समाज, वर्ग व धर्मों को लेकर अमन चैन कायम रखते हुए दिल्ली के अंदर विकास का एक सकारात्मक राजनीति का मॉडल खड़ा हुआ है। आज उसके दम पर दिल्ली के अंदर यह आवाज उठ रही है कि अच्छे बीते पांच साल, लेकिन आगे इसे जारी रखना चाहिए, यह इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि जो पिछले दिनों भाजपा के लोग बिजली-पानी समेत दूसरी छूटों को खत्म करने की बात कर रहे हैं।
अभियान पर एक नजर
21-22 दिसंबर : सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों और पार्टी नेताओं की पदयात्रा।
24 दिसंबर : दिल्ली सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी होगा।
25 दिसंबर-7 जनवरी
-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। दिल्ली भर में 7 टाउन हॉल में कार्यक्रम करेंगे। लोगों से संवाद करेंगे।
-सभी विधायक और प्रमुख नेता 700 मोहल्ला सभाओं (10 प्रति विधानसभा क्षेत्र) का संचालन करेंगे।
-आप सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिल्ली के सभी 35 लाख घरों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलेगा।