{"_id":"615229d6336c2005e746a197","slug":"gold-medalist-taekwondo-player-suraj-bahadur-arrested-in-robbery-and-snatchinch-in-delhi-he-also-participated-in-indian-idol","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट लूट और झपटमारी में गिरफ्तार, इंडियन आइडल में भी ले चुका है हिस्सा, आधा दर्जन गर्लफ्रेंड पर उड़ाता था पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट लूट और झपटमारी में गिरफ्तार, इंडियन आइडल में भी ले चुका है हिस्सा, आधा दर्जन गर्लफ्रेंड पर उड़ाता था पैसा
Tue, 28 Sep 2021 02:00 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:00 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सूरज का अच्छे कपड़े और जूते पहनने का शौक है। साथ ही वह महिला दोस्तों के साथ नाइट क्लबों में घूमता है। उसके करीब आधा दर्जन गर्लफ्रेंड हैं । जिन पर वह रुपये लूटाता है।
विज्ञापन
सूरज बहादुर उर्फ फाइटर गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोती नगर थाना पुलिस ने ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सूरज बहादुर उर्फ फाइटर को लूटपाट और झपटमारी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ताइक्वांडो में दो गोल्ड मेडल जीत चुका है। पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर सूरज बेहतरीन गायक भी है और इंडियन आयडल में हिस्सा ले चुका है। महंगे शौक और अय्याशी की वजह से वह लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगा। दिल्ली पुलिस इसे पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 55 मोबाइल फोन, तीन बाइक और दो स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि मोती नगर थाना प्रभारी राजवीर लांबा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान रामा रोड से गुजर रहे एक स्कूटी सवार युवक पर पुलिस को शक हुआ। युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल मिला। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसके कब्जे से बरामद स्कूटी कीर्ति नगर इलाके से चुराई गई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान विकास नगर निवासी सूरज उर्फ फाइटर के रूप में हुई। उसने बताया कि वह दिल्ली के अलग अलग जिलों में अब तक सौ से अधिक झपटमारी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। वह सब्जी मंडी इलाके में अपने साथियों के साथ मिलकर ढाई किलो सोना लूट चुका है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर 55 मोबाइल फोन, बाइक और स्कूटी बरामद कर ली।
विज्ञापन
मुंबई के एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है सूरज
पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि सूरज मुंबई में रहने वाले एक अच्छे परिवार से ताल्लूक रखता है। उसके पिता मुंबई हाईकोर्ट में वकील हैं। सूरज को बचपन से ताइक्वांडो खेल और गाने का शौक था। उसने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। साथ ही वह अपने खेल के शौक और गाने की शौक को भी पूरा करता रहा था। वह वर्ष 2013 और 2014 में ताइक्वांडो का राष्ट्रीय चैंपियन बना। अपने गाने की शौक पूरा करने के लिए उसने इंडियन आयडल सीजन चार में भी हिस्सा लिया। गलत आदतों के कारण परिवार ने उसे घर से निकाल दिया। दिल्ली में वह अपने साथियों के साथ रहता है।
विज्ञापन
कई बार हो चुका है गिरफ्तार, जेल से निकलने के बाद वारदात करने लगता था
जांच में पता चला कि सूरज को दिल्ली पुलिस कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर 30 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। जेल से निकलने के बाद वह दोबारा वारदात को अंजाम देने लगता था। पहली बार उसे जनकपुरी थाना पुलिस ने वर्ष 2014 में लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके पास से 49 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। उसके बाद तिलक नगर थाना पुलिस ने जून 2017 में उसे गिरफ्तार किया था। वह रणहौला थाने का घोषित बदमाश है।
महंगे शौक ने बनाया लुटेरा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सूरज का अच्छे कपड़े और जूते पहनने का शौक है। साथ ही वह महिला दोस्तों के साथ नाइट क्लबों में घूमता है। उसके करीब आधा दर्जन गर्लफ्रेंड हैं । जिन पर वह रुपये लूटाता है।