{"_id":"61fbb09457edfb43d343fa64","slug":"gold-and-silver-jewelery-looted-by-unidentified-thieves-from-shop-in-sangam-vihar-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: संगम विहार इलाके में अज्ञात चोरों ने दुकान से लूटे सोने-चांदी के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: संगम विहार इलाके में अज्ञात चोरों ने दुकान से लूटे सोने-चांदी के आभूषण
Thu, 03 Feb 2022 04:08 PM IST
सुशील कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 03 Feb 2022 04:08 PM IST
सार
पुलिस उपायुक्त बेनिता जैकर ने बताया कि दुकान मालिक भी इसी क्षेत्र में रहते हैं। जब वे दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अज्ञात चोरों ने साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में आभूषण की दुकान में वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि चोरों ने दुकान से सोने और चांदी के आभूषण उड़ा लिए हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोरी कर ली है।
विज्ञापन
वारदात के बाद दुकान के मालिक ने गुरुवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि वे 1990 से दुकान चला रहे हैं। पुलिस उपायुक्त बेनिता जैकर ने बताया कि दुकान मालिक भी इसी क्षेत्र में रहते हैं। जब वे दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी होने का पता चला। दुकान से 150 ग्राम सोना, 25 किलो चांदी, एक लैपटॉप और एक एलसीडी की चोरी हुई है।
विज्ञापन