फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   girl was cheated of five lakhs on pretext of marriage met the matrimonial site got money transferred name of custom duty

दिल्ली: शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से हुई मुलाकात, कस्टम ड्यूटी के नाम पर ट्रांसफर करा लिए रुपये

Tue, 28 Dec 2021 08:38 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 08:38 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सपना (31) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ ज्योति नगर इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसने शादी के लिए अपनी डिटेल एक नामी मैट्रिमोनियल साइट पर डाली हुई थी।

विज्ञापन
girl was cheated of five lakhs on pretext of marriage met the matrimonial site got money transferred name of custom duty
शादी का झांसा देकर ठगी। - फोटो : शादी का झांसा देकर ठगी।

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से सवा पांच लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। एक मैट्रिमोनियल साइट से पहचान बढ़ाकर आरोपी ने पीड़िता को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह फिलहाल कनाडा में रहता है। लेकिन बहुत ही जल्द वह भारत के बेंगलुरु में शिफ्ट होने जा रहा है। यात्रा के दौरान आरोपी ने खुद को एयरपोर्ट पर फंसने की बात की। इसके बाद धीरे-धीरे एक ही दिन में रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिये। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत जिले के साइबर थाना पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सपना (31) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ ज्योति नगर इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसने शादी के लिए अपनी डिटेल एक नामी मैट्रिमोनियल साइट पर डाली हुई थी। इस दौरान उसकी आकाश गुप्ता नामक शख्स से बातचीत हुई। आकाश ने उससे शादी की इच्छा जाहिर की। दोनों व्हाट्सएप पर चैट करने लगे। आरोपी ने खुद को कनाडा का नागरिक बताया। इस बीच उसने भारत में आने की इच्छा जाहिर की। आठ दिसंबर को उसने अगले सप्ताह यात्रा करने की बात की। 14 दिसंबर को उसने एयर कनाडा से अपनी मां के साथ भारत आने की बात की। अगले दिन 15 दिसंबर 10.45 बजे सपना के मोबाइल पर एक कॉल आई। 
विज्ञापन


वंदना नामक एक महिला ने बताया कि वह एयरपोर्ट कस्टम से बोल रही है। आकाश गुप्ता नामक यात्री ने आपका नंबर दिया है। आकाश ने कनाडा से ड्यूटी फ्री सामान खरीदा था। भारत में उसका कस्टम ड्यूटी देना होगा, लेकिन आकाश का इंटरनेशनल केडिट कार्ड ब्लॉक हो गया है। यह बात कहने के बाद वंदना ने 60 हजार ड्यूटी के नाम पर सपना से एक खाते में ट्रांसफर करवा लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये मांगने पर बंद कर लिया फोन
इसके बाद उसने 11 लाख के सोने के नाम पर 1.98 लाख और विदेशी मुद्रा के नाम पर 58 हजार और दो लाख रुपये और ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद भी वंदना लगातार रुपये मांगती रही। सवा पांच लाख रुपये जाने के बाद पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद आकाश ने भी सपना से रुपयों की डिमांड की। मना करने पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed