फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gift of seven new hospitals Health services will increase in delhi more than 400 tests will be available for free everyone will get e-health card

सात नए अस्पतालों की सौगात : राजधानी में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, 400 से अधिक जांच मिलेगी निशुल्क, सभी को मिलेगा ई-हेल्थ कार्ड

Mon, 21 Mar 2022 03:27 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 03:27 AM IST
सार

अस्पतालों में मुफ्त जांच के लिए भी एक टेंडर जारी हुआ है। निजी स्वास्थ्य क्षेत्र की सहभागिता के साथ इसी साल से दिल्ली के लोगों को अस्पतालों में 400 से ज्यादा जांच निशुल्क मिलेंगी। अस्पतालों के अलावा, डिस्पेंसरियों, मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लीनिक में पहुंचने वाले मरीजों को भी यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Gift of seven new hospitals Health services will increase in delhi more than 400 tests will be available for free everyone will get e-health card
फाइल फोटो - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इस साल दिल्ली वालों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने जा रही हैं। आगामी दिनों में सात नए अस्पतालों की सौगात मिल सकती है। वहीं, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच सेवाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। इनके अलावा इस साल दिल्ली के प्रत्येक नागरिक का अपना ई-हेल्थ कार्ड भी मिल जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र की इन योजनाओं को पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली को तीन क्लस्टर में विभाजित कर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। राजधानी में कुल 11 जिले हैं। दो क्लस्टर में चार-चार व एक क्लस्टर में तीन जिलों को शामिल किया है। इन्हें ए, बी और सी क्लस्टर नाम दिया है। यहां मौजूद सभी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को एक साथ लेकर बदलाव किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अस्पतालों में मुफ्त जांच के लिए भी एक टेंडर जारी हुआ है। निजी स्वास्थ्य क्षेत्र की सहभागिता के साथ इसी साल से दिल्ली के लोगों को अस्पतालों में 400 से ज्यादा जांच निशुल्क मिलेंगी। अस्पतालों के अलावा, डिस्पेंसरियों, मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लीनिक में पहुंचने वाले मरीजों को भी यह सुविधा मिलेगी। इसी तरह आगामी दिनों में शालीमार बाग, सरिता विहार सहित सात नए अस्पतालों की सौगात मिलने जा रही है, जिनका निर्माण कार्य लगभग 80 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। ई-हेल्थ कार्ड भी दो से तीन महीने में जारी हो सकते हैं। इसे लेकर बीते कई महीनों से प्रक्रिया चल रही है, जो अंतिम पड़ाव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
योजना निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल के अनुसार, नए टेंडर में यह भी व्यवस्था की गई है कि अगर मरीज का नमूना लेने के बाद बार कोड लगाया जाता है तो उक्त मामले में 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नियमानुसार, पहले बार कोड या क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिसके बाद मरीज का नमूना लेकर उसमें रखा जाएगा। इसके अलावा जो जांच संबंधित अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं, केवल उन्हीं जांच के लिए निजी जांच केंद्र की सहायता ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed