{"_id":"627162028d458c29cd3e6bfc","slug":"garbage-sorting-lessons-will-be-taught-to-school-children-will-be-included-in-primary-class-syllabus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा कचरा छटाई का पाठ, प्राथमिक कक्षा के पाठ्यक्रम में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा कचरा छटाई का पाठ, प्राथमिक कक्षा के पाठ्यक्रम में होगा शामिल
Tue, 03 May 2022 10:40 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 03 May 2022 10:40 PM IST
सार
स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखकर उत्तरी निगम ने यह पहल की है। उत्तरी निगम के शक्षि समिति अध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि नागरिकों को कचरा पृथक्करण को लेकर नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चे कचरा पृथक्ककरण करना सीख जाएंगे तो वह अपने अभिभावकों को भी यह काम सिखा देंगे। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस उम्मीद के साथ अपने प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को कचरा पृथक्करण की पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। बच्चों के पाठ्यक्रम में इसे एक विषय के रूप पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखकर उत्तरी निगम ने यह पहल की है। उत्तरी निगम के शक्षि समिति अध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि नागरिकों को कचरा पृथक्करण को लेकर नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है। लेकिन देखा गया है कि निगम क्षेत्र में अभी कई ऐसे इलाके हैं, जहां लोगों के अंदर कचरे को पृथक्करण करने की आदत अभी न के बराबर है। कई कॉलोनियों में लोग यह तक नहीं जानते कि उन्हें कहां कचरा डालना है।
विज्ञापन
निगम के अथक प्रयास के बावजूद बिना नागरिकों के सहयोग के सफाई व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। इसलिए निगम ने तय किया है कि बच्चों को शुरुआत से उनकी कक्षा में ही कचरा पृखक्ककरण पढ़ाया जाएगा। उम्मीद है, इससे सफाई व्यवस्था में फर्क जरूर नजर आएगा। उत्तरी निगम ने सोशल मीडिया पर अपनी इस पहल का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है, जिसे आम नागरिकों की तरफ से प्रोत्साहन मिल रहा है।
विज्ञापन
नैतिक शिक्षा के पाठ में होगा शामिल
उत्तरी निगम ने निर्णय लिया है कि बच्चों को नैतिक शिक्षा के पाठ में प्रमुख रूप से कचरा पृथक्करण पढ़ाया जाएगा। निगम के स्कूलों में ज्यादातर निचले तबके के बच्चे पढ़ते हैं। आलोक शर्मा ने कहा कि निगम का प्रयास है कि यह बच्चे अपने-माता पिता को कचरे को अलग-अलग करने के बारे में समझाएंगे।
तीनों निगमों के लिए कारगर पहल
दिल्ली के तीनों नगर निगम जल्द ही एक हो जाएंगे। उत्तरी निगम के मौजूदा शिक्षा समिति अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि एक निगम होने पर यह पहल तीनों निगम क्षेत्रों के लिए कारगर साबित होगी। निगम के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के जरिए झुग्गियों और अनधिकृत कॉलोनी क्षेत्र के निवासियों को कचरा पृथक्करण सिखाना आसान होगा।