फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gap year will not be a hindrance for admission in DU

Delhi News: डीयू में दाखिले के लिए गैप ईयर नहीं बनेगा बाधा

Thu, 29 Feb 2024 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Gap year will not be a hindrance for admission in DU
गैप ईयर वाले छात्रों को सीयूईटी 2024 में उपस्थित होना होगा
विज्ञापन


ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले के लिए भी सीयूईटी यूजी जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर 2024-25 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए गैप ईयर बाधा नहीं बनेगा। गैप ईयर वाले उम्मीदवार भी दाखिला ले सकेंगे। बस ऐसे उम्मीदवारों को दाखिले के लिए सीयूईटी 2024 में भी उपस्थित होना होगा। वहीं डीयू में ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले के लिए भी उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी में उपस्थित होना जरूरी है। इन दोनों कोटे के दाखिले में 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर व 75 फीसदी ईसीए व स्पोर्ट्स के प्रमाणपत्रों, ट्रॉयल प्रदर्शन को देखा जाएगा।
डीयू ने स्नातक कोर्सेज के लिए जो इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी किया है, उसमें दाखिले से जुड़ी कई बातों को स्पष्ट किया है। गैप ईयर के संबंध में डीयू ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों ने बीते साल बारहवीं पास की लेकिन सीयूईटी नहीं दिया तो उनका गैप ईयर हो गया। लेकिन अब उन्हें दाखिले के लिए सीयूईटी में उपस्थित होना होगा। जिसके लिए उन्हें सीयूईटी में आवेदन करना होगा। दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि डीयू में उन्हें सीट का आवंटन या दाखिला भाषा, डोमेन विशिष्ट विषयों या सामान्ट टेस्ट के आधार पर ही मिलेगा। डीयू प्रशासन की सलाह है कि उम्मीदवारों को प्रोग्राम की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान से पढ़ना चाहिए और फिर सीयूईटी (यूजी) 2024 के भाषा, डोमेन विशिष्ट विषयों व सामान्य टेस्ट में उपस्थित होना चाहिए। मालूम हो कि डीयू में इस साल 68 कॉलेज-संस्थान के 79 स्नातक प्रोग्राम व 198 बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन की करीब 71 हजार सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे। उम्मीदवारों को डीयू के इंर्फोमेशन बुलेटिन में दी गई कोर्स संबंधी योग्यता को देखकर ही सीयूईटी स्नातक का फॉर्म भरना चाहिए। इससे उन्हें इस बात का पता चल जाएगा कि वह किन विषयों में सीयूईटी दे सकते हैं।
विज्ञापन


ईसीए और स्पोर्ट्स से दाखिला लेने वालों को भी देना होगा सीयूईटी
डीयू के स्नातक कोर्सेज में जो छात्र ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) व स्पोर्ट्स कोटे से दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें भी सीयूईटी 2024 में बैठना होगा। इन दोनों कोटे के दाखिले में 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर व 75 फीसदी ईसीए व स्पोर्ट्स के प्रमाणपत्रों, ट्रायल-प्रदर्शन को देखा जाएगा। सीयूईटी स्कोर आने के बाद डीयू दाखिले कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के आधार पर लेगा। इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed