Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gangster Kaushal Chaudhary's shooter arrested

Delhi News: गैंगस्टर कौशल चौधरी का शूटर गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Gangster Kaushal Chaudhary's shooter arrested
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा, पीएक्स-30 पिस्टल, कारतूस व स्कूटी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुराड़ी में कारोबारी की हत्या की साजिश रच रहे कौशल चौधरी गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह (22) के रूप में हुई है।
आरोपी ने पंजाब में फायरिंग कर कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पीएक्स-30 पिस्टल, 5 कारतूस और स्कूटी बरामद की है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि राजधानी में संगठित अपराध, जबरन वसूली, हथियारों से लैस हमले और हथियारों के गैर-कानूनी इस्तेमाल की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही थी। इस दौरान टीम को शूटर कुलदीप सिंह की जानकारी मिली। बाद में 7 फरवरी को उसे दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में प्रॉपर्टी विवाद की वजह से उसके पिता की हत्या के बाद उसने बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद वह पवन शौकीन और कौशल चौधरी गैंग के संपर्क में आया। प्रदीप उर्फ बंटू ने उसे पवन शौकीन से मिलवाया। पवन शौकीन और गुरमीत पाजी के आदेश पर उसने प्रदीप, बनवारी लाल और घनश्याम के साथ मिलकर फरवरी 2024 में पंजाब के होशियारपुर में चावला क्लॉथ हाउस पंजाब पर गोलियां चलाईं और 5 करोड़ की रंगदारी मांगी। इस मामले में पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed