फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   gangaram Doctor on Omicron cases increase due to lack of awareness next two weeks very important take it as private lockdown

ओमिक्रॉन को लेकर डॉक्टर बोले: अगले दो हफ्ते काफी अहम, निजी लॉकडाउन के तौर पर लें, जागरूकता के अभाव में बढ़ते हैं मामले

Thu, 02 Dec 2021 07:27 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 02 Dec 2021 07:27 PM IST
सार

डॉ. धीरेन ने कहा कि जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है, वे शायद कोविड-19 से लड़ने की सबसे कमजोर कड़ी हो सकते हैं। हमने बच्चों के टीकाकरण में देरी की है।

विज्ञापन
gangaram Doctor on Omicron cases increase due to lack of awareness next two weeks very important take it as private lockdown
गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर धीरेन। - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली में कोरोना के नये वैरिएंट की आहट से लोगों में दहशत का माहौल है। इस बीच गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर डॉ धीरेन ने कहा कि लोगों में जागरूकता की कमी के कारण बिना लक्षण वाले मामले तेजी से फैलते हैं। टीकाकरण से हम सभी को फायदा होगा। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्ते काफी अहम होने वाले हैं, इस अवधि को निजी लॉकडाउन के तौर पर लें। दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन से युवा प्रभावित हुए हैं। डॉ. धीरेन ने कहा कि जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है, वे शायद कोविड-19 से लड़ने की सबसे कमजोर कड़ी हो सकते हैं। हमने बच्चों के टीकाकरण में देरी की है। उन्हें टीकाकरण से वंचित करने वाली हमारी नीतियां हम पर उल्टा असर कर सकती हैं। हमें उन्हें स्कूल भेजने से पहले सोचने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में ओमिक्रॉन वायरस का पता लगने की उम्मीद थी। भारत में लोगों को शांत और संयमित रहने की जरूरत है, साथ ही हमें सतर्क भी रहना चाहिए। हमारी प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ, हम कह सकते हैं कि यह अन्य प्रकारों की तुलना में एक हल्का वायरस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed