फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   G20 Summit: 16 Chief Ministers will attend dinner today

G20 Summit : आज 16 मुख्यमंत्री होंगे डिनर में शामिल, कइयों ने किया मना, केजरीवाल और मान ले सकते हैं हिस्सा

Sat, 09 Sep 2023 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 03:16 AM IST
सार

16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रपति की ओर से शनिवार को प्रगति मैदान में दिए जा रहे डिनर में शामिल होने के लिए मंजूरी दी है, जबकि नगालैंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, ओडिशा व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने आने से मना किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डिनर में शामिल होंगे।

विज्ञापन
G20 Summit: 16 Chief Ministers will attend dinner today
G20 Summit - फोटो : Social Media

विस्तार

16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रपति की ओर से शनिवार को प्रगति मैदान में दिए जा रहे डिनर में शामिल होने के लिए मंजूरी दी है, जबकि नगालैंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, ओडिशा व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने आने से मना किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान डिनर में शामिल हो सकते हैं। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने तीन केंद्रीय मंत्रियों को शुक्रवार को प्रगति मैदान ले जाकर ट्रायल कराया। केंद्रीय मंत्रियों को बताया गया कि कहां एकत्रित होना है और प्रगति मैदान में कहां कैसे जाना है।

विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, जितेंद्र सिंह और नित्यानंद राय को प्रगति मैदान ले जाया गया। वे अपनी निजी कारों से आए थे। हालांकि, शनिवार को मंत्रिमंडल व मुख्यमंत्री संसद भवन पर एकत्रित होंगे। यहां से उन्हें बसों से प्रगति मैदान ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान प्रगति मैदान में मंत्रियों को बताया गया कि उन्हें बसों से कहां उतरना हैं और कैसे डिनर तक जाना है। इस दौरान मंत्रियों के काफी सवाल थे, जो उन्होंने सुरक्षा अधिकारी व दिल्ली पुलिस अधिकारियों से पूछे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें उसी रूट से प्रगति मैदान जे जाया गया जिस रूट से बसों को प्रगति मैदान जाना है। जिस रूट से उन्हें वापस आना हैं उन्हें उसी रूट से वापस लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीसी ग्रुप को राष्ट्रपति के डिनर की जिम्मेदारी-
प्रगति मैदान में शनिवार को राष्ट्रपति की ओर से दिए जा रहे डिनर की जिम्मेदारी आईटीसी ग्रुप को दी गई है। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में 400 तरह के व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इसमें कई राज्यों के प्रसिद्ध पकवान शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed