फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   G-20 Summit: Policemen will have to do duty by staying in the station

G-20 Summit : पुलिसकर्मियों को थाने में ही रहकर करनी होगी ड्यूटी, नहीं जा सकेंगे घर

Sun, 03 Sep 2023 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 07:06 AM IST
सार

इस कारण दिल्ली के थानों में महज 30 से 40 फीसदी स्टाफ ही मौजूद रहेगा। ऐसे में जिन पुलिसकर्मियों की जी-20 के दौरान ड्यूटी नहीं लगी है, उन्हें थाने में ही रहकर ड्यूटी करने का आदेश जारी किया गया है। पुलिसकर्मी घर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
G-20 Summit: Policemen will have to do duty by staying in the station
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जी-20 सम्मेलन के दौरान पुलिस के ज्यादातर जवानों को मेहमानों की सुरक्षा व देखरेख में लगाया गया है। इस कारण दिल्ली के थानों में महज 30 से 40 फीसदी स्टाफ ही मौजूद रहेगा। ऐसे में जिन पुलिसकर्मियों की जी-20 के दौरान ड्यूटी नहीं लगी है, उन्हें थाने में ही रहकर ड्यूटी करने का आदेश जारी किया गया है। पुलिसकर्मी घर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन


7 से 12 सितंबर तक स्टाफ को थाने, बैरक या पुलिस चौकी में ही रहकर ड्यूटी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी जिलों में तैनात बाकी स्टाफ को भी लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी पर लगा दिया गया है। पिछले दिनों पश्चिम जिला के कई मेट्रो स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान समर्थकों ने देश विरोधी नारे लिख दिए थे। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने पश्चिम और द्वारका जिला पुलिस को ज्यादा अलर्ट रहने के लिए कहा है। दोनों ही जिलों में गश्त बढ़ाने के अलावा पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


पहले स्वतंत्रता दिवस और बाद में जी-20 को देखते हुए जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं। इमरजेंसी होने पर ही स्टाफ को छुट्टी लेने के लिए कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम जिला में अभी से थाने में ही रहकर ड्यूटी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, द्वारका जिला में जो जवान दिल्ली के बाहर से आते हैं, उन्हें अपने-अपने घर जाने से मना करने के अलावा थाने में ही रहकर ड्यूटी करने के लिए कहा गया है। जी-20 के लिए दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए नोडल एजेंसी है। पूरे आयोजन की सुरक्षा के लिए 1.30 लाख जवानों को तैनात किया जाएगा, इनमें 50 हजार से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed