फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Free Wi-Fi facility from next month at the zoo

चिड़ियाघर में अगले माह से मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

Sun, 11 Apr 2021 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Free Wi-Fi facility from next month at the zoo
नई दिल्ली। चिड़ियाघर में अगले माह से पर्यटकों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद चिड़ियाघर में पहुंचने वाले पर्यटक एक सीमित समय के लिए वाई-फाई की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही वन्यजीवों से जुड़ी जानकारी भी वाई-फाई की मदद से पर्यटकों को मिल सकेगी।
विज्ञापन

दरअसल, चिड़ियाघर में पिछले वर्ष से ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम चल रहा है। इसके तहत पूरे परिसर को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। ऑप्टिकल फाइबर की मदद से चिड़ियाघर में कैमरों की कनेक्टिविटी भी की जाएगी। इससे एक ही स्थान से चिड़ियाघर की निगरानी भी हो सकेगी।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के एक अधिकारी के अनुसार, चिड़ियाघर का उद्देश्य आने वाले दिनों में पर्यटकों को फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए विशेष तौर पर चिड़ियाघर ऑप्टिकल फाइबर की व्यवस्था कर चुका है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। पर्यटकों को चिड़ियाघर में प्रवेश करते ही वाई-फाई इस्तेमाल करने के लिए पासवर्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार, सुविधा के लिए एक निजी कंपनी के साथ भी करार किए जाने की तैयारी है, जो परिसर में हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराएगी। इससे पर्यटकों को सिग्नल कनेक्टिविटी के लिए भी फायदा होगा, क्योंकि, कई बार परिसर में विभिन्न जगहों पर मोबाइल नेटवर्क काम करना बंद कर देते हैं। वहीं, वाई-फाई की सुविधा के होते हुए लोग इंटरनेट कॉल का भी लाभ उठा सकेंगे।
क्यूआर कोड स्कैन कर मिल सकेगी वन्यजीवों की जानकारी
चिड़ियाघर के अधिकारी ने बताया कि वाई-फाई की मदद से लोग वन्यजीवों के बाड़े के बाहर पहुंचकर क्यूआर कोड स्कैन कर उनसे संबंधित जानकारी सुन सकेंगे। इसके लिए सभी वन्यजीवों के बाड़े के बाहर पहले ही क्यूआर कोड लगा दिए गए हैं। वाई-फाई की सुविधा होने के बाद पर्यटक आसानी से क्यूआर कोड को एप के माध्यम से स्कैन कर सकेंगे और वन्यजीवों के रहन-सहन से लेकर उनके खाने-पीने की जानकारी भी रोचक तरीके से सुन सकेंगे।

कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं पर्यटक
चिड़ियाघर में पहुंचने वाले पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसकी बानगी शनिवार को चिड़ियाघर पहुंचे पर्यटकों के बीच देखने को मिली। प्रवेश के दौरान अधिकतर पर्यटक मास्क लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं, कुछ जगहों पर शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है। इससे आने वाले दिनों में कोरोना का संकट भी बढ़ सकता है। हालांकि, चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि पर्यटकों को पूरी सुरक्षा के साथ प्रवेश दिया जा रहा है। प्रत्येक पर्यटक की थर्मल स्कैनिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। वहीं, सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed