{"_id":"60b3c29be258002bd25cd7b0","slug":"fraud-with-woman-one-lakh-25-thousand-withdraw-from-account-after-sharing-code-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से ठगी: कोड नंबर बताते ही खाते से निकल गए सवा लाख रुपये, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से ठगी: कोड नंबर बताते ही खाते से निकल गए सवा लाख रुपये, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
Sun, 30 May 2021 10:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 30 May 2021 10:21 PM IST
सार
ओम विहार उत्तम नगर की रहने वाली सुधा नाम की एक महिला ने पुलिस के दी शिकायत में बताया कि एक शख्स ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर उसे फोन किया। उसने कहा कि गलती से उसके खाते से 1.90 लाख रुपये सुबोध शर्मा के खाते में चला गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तम नगर में दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे को वापस खाते में भेजने का झांसा देकर एक महिला से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी की ओर से मोबाइल पर भेजे गए एक कोड नंबर बताने पर महिला के खाते से करीब सवा लाख रुपये निकल गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन करने के बाद ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
ओम विहार उत्तम नगर की रहने वाली सुधा नाम की एक महिला ने पुलिस के दी शिकायत में बताया कि एक शख्स ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर उसे फोन किया। उसने कहा कि गलती से उसके खाते से 1.90 लाख रुपये सुबोध शर्मा के खाते में चला गया है। महिला के पास इस बाबत मैसेज भी आया था। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि उसके पैसे वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए उसने महिला को बताया कि उसके मोबाइल पर एक कोड नंबर आएगा, जिसे बताने पर पैसे वापस उसके खाते में आ जाएंगे। ऐसा ही करने पर महिला के खाते से 1.24 लाख रुपये निकल गए। महिला ने इसकी शिकायत बैंक और पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन करने के बाद 29 मई को इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी जांच के जरिए ठग की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन