फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fraud of crores in the name of lucky draw, couple arrested

दिल्ली में लकी ड्रॉ के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, दंपती गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2020 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fraud of crores in the name of lucky draw, couple arrested
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

साउथ रोहिणी में लकी ड्रॉ स्कीम के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लकी ड्रॉ ग्रुप चलानेे वाला दंपती बुधवार रात अचानक गायब हो गया तो सैकड़ों पीड़ित साउथ रोहिणी वाले लोग थाने पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार शाम दंपती को पकड़ लिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त पीके मिश्रा ने बताया कि दंपती की पहचान रेणू चावला और महेंद्र चावला के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर चिटफंड कमेटी में काम आने वाली रसीदें, कंप्यूटर, मोबाइल व अन्य सामान जब्त किया गया है। दंपती कमेटी डलवाने के साथ लकी ड्रॉ के ग्रुप भी चलाते थे। अलग-अलग स्कीम के 50 से अधिक ग्रुप हैं। इनमें लोग महीने में रुपये जमा करते थे। लकी ड्रॉ में इनाम भी दिया जाता था।
विज्ञापन


बुधवार रात रोहिणी सेक्टर-तीन निवासी मनोज, अंकित, मृदुल अरोड़ा समेत सैकड़ों लोग ने थाने पहुंचकर ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कमेटी और लकी ड्रॉ में दिल्ली के अलावा एनसीआर के लोगों ने भी रुपये लगा रखे थे। एक अनुमान के मुताबिक, दंपती करोड़ों की रकम लेकर फरार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 रुपये की कमेटी से की थी शुरुआत
रेणू चावला और उनके पति महेंद्र चावला रोहिणी सेक्टर तीन में तीस साल से रहते हैं। इनकी जय लक्ष्मी टेलर्स के नाम से दुकान है और ऊपरी मंजिल पर उनके दो बेटे और बहू रहती हैं। महेंद्र इलाके में मशहूर टेलर के नाम से जाने जाते हैं। दुकान पर दो कर्मचारी भी काम करते हैं। वर्ष 2001 में दंपती 100-100 रुपये की कमेटी डालने शुरुआत की थी और अब 25 हजार रुपये की कमेटी डालते हैं। लोगों का कहना है कि पीड़ितों में ऐसे लोग हैं, जिनका 25 से 50 लाख रुपये कमेटी में लगे हुए हैं।

एक सप्ताह पहले घर का सामान शिफ्ट किया
एक सप्ताह पहले आरोपी दंपती ने अपना सारा सामान पैकर्स एंड मूवर्स के जरिए कहीं भिजवा दिया। पड़ोसियों को भनक लगी तो दंपती ने गुमराह करने के लिए बताया कि बेटा दूसरी जगह पर शिफ्ट हो रहा है। बुधवार को अचानक दंपती के गायब होने की जानकारी लोगों को मिली तो वह उसके घर के सामने जमा होने लगे। इसकी वजह से पुलिस को वहां सुरक्षा के इंतजाम करने पड़े।

सैकड़ों पीड़ितों ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। मामला दर्ज कर पुलिस की तीन टीम ने कई जगहों पर दबिश देने के बाद बृहस्पतिवार शाम दंपती को पकड़ लिया। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
- पीके मिश्रा, पुलिस उपायुक्त-रोहिणी जिला

पोलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी 

पोलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक और उसके परिचितों से लाखों रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर जनकपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मंगोलपुरी निवासी विरेंद्र चंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दसवीं पास है और इस साल शुरू में नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसके एक परिचित ने करण आर्या नाम के व्यक्ति से मिलवाया और बताया कि यह नौकरी दिलवा सकता है। करण ने विरेंद्र चंद को टोनी सिंह का मोबाइल नंबर दिया। नंबर पर संपर्क करने पर टोनी ने उसे पोलैंड में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और करीब इसमें चार लाख रुपये खर्च आने की बात कही। उसने कहा कि उसके किसी अन्य परिचित को भी विदेश में नौकरी करना है तो उसे भी अपने साथ ले आये।

पीड़ित किराड़ी निवासी अपने परिचित त्रिलोकचंद के साथ जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर के पास टोनी से मिला। टोनी ने इनसे पासपोर्ट और अन्य कागजात ले लिये। टोनी ने उन्हें 10-15 दिन में तीन लाख रुपये लेकर आने के लिए कहा। पंद्रह दिन के बाद जब पीड़ित टोनी ने मिले तो उसने बताया कि वीजा तैयार हो गया है। उसने बाकी के ढाई लाख रुपये लेकर आने के लिए कहा। 20 दिन बाद वह टोनी से मिले और पैसे दे दिये। आरोपी ने उन्हें जल्द ही उन्हें विदेश भेजने का आश्वासन दिया। 

कुछ दिन बाद आरोपी ने त्रिलोकचंद को एक कंपनी का नियुक्ति पत्र भी दे दिया। इस बीच विरेंद्र का राजस्थान में रहने वाला एक अन्यपरिचित शैल बिहारी ने भी टोनी से नौकरी के लिए संपर्क किया। टोनी ने उससे 2.77 लाख रुपये अपने खाते में मंगवा लिये। उसके बाद से वह पीड़ितों से दूरी बनाने लगा और फिर बाद में उन्हें धमकाने लगा। ठगी का एहसास होने पर 29 सितंबर को पीड़ितों ने जनकपुरी थाने में इस बाबत शिकायत की। पुलिस तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की धर पकड़ के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed