फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four thousand cases of corona in ten days

दस दिन में कोरोना के चार हजार मामले

Fri, 19 Mar 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Four thousand cases of corona in ten days
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दस दिन में करीब चार हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस साल ऐसा पहली बार है कि दस दिन में ही इतने मामले आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर का असर अब दिल्ली में भी दिख रहा है। ऐसे में कोविड नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो केस और तेजी से बढ़ेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 7 से 17 मार्च के बीच संक्रमण के 3,995 मामले आए हैं। इस दौरान रोजाना औसतन 400 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 130 का था। संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ-साथ अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है। इससे सक्रिय मरीज भी बढ़कर 2702 हो गए हैं। फरवरी में इनकी संख्या करीब एक हजार रह गई थी। बीते माह के मुकाबले मरीज बढ़ने की रफ्तार अब तीन गुना हो गई है। इस पर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। एम्स अस्पताल के डॉक्टर विक्रम बताते हैं कि इस समय देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है। महाराष्ट्र, केरल पंजाब व मध्य प्रदेश में केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अब दिल्ली में भी दैनिक मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि बाजारोें और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बढ़ाई गई सख्ती
संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी सख्ती शुरू कर दी है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की रैंडम जांच की जा रही है। साथ ही जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, उनका चालान किया जा रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी जिला प्रशासन को आदेश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराए। बाजारों में सिविल डिफेंस के अतिरिक्त वालंटियर तैनात करके जांच अभियान चलाया जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed