फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four samples of influenza positive in Delhi Zoo

दिल्ली चिड़ियाघर में चार नमूने इंफ्लूंजा पॉजीटिव, पहले छह नमूनों की रिपोर्ट आई थी निगेटिव

Tue, 09 Feb 2021 11:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four samples of influenza positive in Delhi Zoo
दिल्ली चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली चिड़ियाघर से चार पक्षियों के नमूने इंफ्लूंजा पॉजीटिव मिले हैं। इन नमूनों  को गत तीन फरवरी को दिल्ली सरकार के पशु पालन विभाग द्वारा जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। ताजा मामले को देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाते हुए कीटनाशाक दवाइयों का छिड़काव करते हुए परिसर को बंद रखने का निर्णय जारी रखा है।
विज्ञापन


दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक रमेश कुमार पांडे ने कहा कि परिसर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण(सीजेडए), केंद्र  व दिल्ली सरकार द्वारा इंफ्लूंजा के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक बाड़ों में रखे गए पक्षी व खुले में रहे पक्षियों के व्यवहार में भी कोई अंतर नहीं पाया गया है। हालांकि, फिर भी परिसर में ड्रिल की जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रही है। सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली चिड़ियाघर आम लोगों के लिए बंद है। 

पांडे ने कहा कि सर्विलांस जारी रहेगा व नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इससे पहले चिड़ियाघर से छह नमूने लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट गत 19 जनवरी को नेगेटिव आई थी। 

ग्रेनो वेस्ट में सोसाइटी में मरे मिले दो कबूतर, निवासी सहमे

वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो कबूतर मरे मिले। निवासियों ने बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने कबूतरों को जांच के लिए भेजा है। 

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि मंगलवार सुबह एक कबूतर टावर सी-3 के प्रथम फ्लोर के एक फ्लैट की बालकनी में मरा पड़ा मिला। फ्लैट पर ताला लगा था। वहां रहने वाले लोग कहीं बाहर गए हैं।

वहीं दूसरा कबूतर क्लब के पास मरा पड़ा था। दो कबूतर मरने की सूचना से सोसाइटी के निवासी सहम गए। रविवार को भी सोसाइटी के कॉमन एरिया में दो कबूतर मरे मिले थे, लेकिन तब इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई थी। मंगलवार को फिर ऐसी घटना होने से निवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि इससे पहले कभी सोसाइटी में ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed