फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four people arrested in murder case of local BJP leader Jitu Chaudhary

दिल्ली: भाजपा नेता जीतू चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 23 Apr 2022 08:02 PM IST
सुशील कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 08:02 PM IST
सार

भाजपा के जिला मंत्री जीतू चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया, जब जीतू चौधरी (40) मयूर विहार फेस-3 स्थित अपने आवास से बाहर आ रहे थे।

विज्ञापन
Four people arrested in murder case of local BJP leader Jitu Chaudhary
डीसीपी प्रियंका कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता जीतू चौधरी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि भाजपा नेती की हत्या की जांच में पुलिस मुस्तैदी से जुटी हुई थी। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन




बुधवार को भाजपा के जिला मंत्री जीतू चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया, जब जीतू चौधरी (40) मयूर विहार फेस-3 स्थित अपने आवास से बाहर आ रहे थे। बाइक सवार दो हमलावरों ने घर के बाहर उन पर पांच गोलियां दागी थीं। एक गोली उनके सिर में लगी थी। घायल जीतू को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


बागपत यूपी के रहने वाले जीतू अपनी पत्नी, 15 और 11 साल के दो बेटों के साथ मयूर विहार फेज तीन पॉकेट सी वन में रहते थे। परिवार में दो भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहते हैं। उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार था। वह भाजपा के जिला संगठन में महामंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार रात करीब सवा आठ बजे वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से दो हमलावर आए और बातचीत के लिए उन्हें घर से बाहर बुलाया। कुछ देर बात करने के बाद हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed