{"_id":"5f1f32578ebc3e637a264baa","slug":"four-mobiles-and-one-sim-were-used-for-extortion-from-tihar-ashram-news-noi526151340","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ से रंगदारी के लिए चार मोबाइल और एक सिम का किया था इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ से रंगदारी के लिए चार मोबाइल और एक सिम का किया था इस्तेमाल
विज्ञापन
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल से रंगदारी मांगने के लिए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी व उसके साथी दिनेश कराला ने चार मोबाइल फोन व एक सिम का इस्तेमाल किया था। एक ही सिम को चारों फोन में डाला गया और फिर रंगदारी मांगी गई थी। रोहिणी (नॉर्थ) थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किए गए चारों मोबाइल व सिम को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। रंगदारी 16303805399-वीओआईपी कॉल से मांगी गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश कर तिहाड़ भेज दिया।
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तिहाड़ जेल में जितेंद्र गोगी व दिनेश कराला एक ही सेल में बंद थे। रंगदारी मांगने के लिए जितेंद्र के कहने पर दिनेश कराला ने पीड़ित कारोबारी गगन जिंदल को फोन किए थे। कारोबारी को दो दिन में आठ फोन किए गए थे। कारोबारी ने इन कॉल को रिकॉर्ड कर लिया था। ये रिकार्डिंग ही दिल्ली पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुबूत है। दिल्ली पुलिस अब फोन की रिकार्डिंग व दिनेश कराला की आवाज के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस इस मामले में जितेंद्र गोगी के दो साथियों की तलाश कर रही है। ये साथी रंगदारी लेने के लिए घूम रहे थे। ये कारोबारी के घर के आसपास घूमे थे।
विज्ञापन
जितेंद्र गोगी पर छह लाख रुपये का था इनाम
जितेंद्र गोगी दिल्ली के 10 टॉप गैंगस्टर में से एक है। दिल्ली पुलिस ने उस पर चार लाख व हरियाणा पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। जितेंद्र गोगी व उसके साथियों ने नरेला के स्थानीय नेता वीरेंद्र मान की दिनदहाड़े 26 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ही जितेंद्र गोगी का एनकाउंटर तय माना जा रहा था। दिल्ली पुलिस व हरियाणा पुलिस उसकी काफी दिन से तलाश कर रही थी। दिनेश कालरा के कहने पर हरियाणा की गायिका हर्षिता दहिया की सात गोलियां मारकर हत्या करवा दी थी, मगर अचानक गुरुग्राम पुलिस ने 4 मार्च को जितेंद्र गोगी व उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा था कि जितेंद्र गोगी ने सरेंडर किया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, तब इसके पास से छह पिस्टल व 70 कारतूस बरामद हुए थे। जितेंद्र गोगी वर्ष 2016 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।