फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   four miscreants of dholbaaz gang who steal bag of jewelery of gujarat businessman arrested by delhi police

दिल्ली: 10 किमी पीछा कर दबोचे गए ढोलबाज गैंग के चार बदमाश, उड़ा लिया था कारोबारी का बैग, उसमें थे सोने और हीरे के गहने

Tue, 02 Nov 2021 12:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Nov 2021 12:35 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि ढोलबाज गैंग ऑटो में बिठाकर लूट की घटना को अंजाम देता है। पकड़े गए आरोपी चोरी किए गए गहनों को बेचने की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन
four miscreants of dholbaaz gang who steal bag of jewelery of gujarat businessman arrested by delhi police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के कारोबारी के लाखों की जूलरी उड़ाने वाले ढोलबाज गिरोह के चार बदमाशों को करोल बाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बबलू उर्फ ज्ञानचंद, ताहिर अली, कन्हैया और राजू उर्फ बंटी के रूप में हुई है। आरोपी उड़ाई गई जूलरी बेचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने ऑटो में बैठकर फरार होने लगे। पुलिस की टीम ने करीब 10 किलोमीटर पीछा कर आरोपियों को दबोचा। आरोपी इससे पूर्व 11 वारदातों में शामिल रहे हैं। ताहिर की गिरफ्तारी से हत्या ओर चोरी के दो मामले सुलझे हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 21 अक्तूबर को गुजरात निवासी तेजस शाह ने करोल बाग थाने में पांच सोने-हीरे के हार और पांच हीरे के कानों के रिंग चोरी होने की शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि वह ट्रेन से अपने पार्टनर के साथ दिल्ली आया था। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन उतरने के बाद वह एक ऑटो में सवार हो गए। हनुमार मंदिर, करोल बाग के पास अचानक ऑटो खराब हो गया। इस बीच दूसरे ऑटो आकर रुका। चालक ने उसी ऑटो में बैठने के लिए कहा। उसमें पहले से कुछ युवक बैठे हुए थे। करोल बाग में जब तेजस ऑटो से उतरे और सामान चेक किया, उनकी जूलरी गायब थी। तेजस की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।
विज्ञापन


इस दौरान सिपाही राजेश कुमार को सूचना मिली कि आरोपी हनुमान मंदिर के पास ही आने वाले हैं। खबर मिलने के बाद इंस्पेक्टर पवन, एसआई सोहन व हवलदार दिलशाद व अन्यों की टीम ने आरोपियों को ट्रेस किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ऑटो लेकर भागने लगे। पुलिस ने करीब 10 किलो मीटर दूर गीता कालोनी इलाके में जाकर आरोपियों को दबोचा। इनके पास से उड़ाया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed