फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   former jnu student and delhi riots accused umar khalid corona positive in tihar jail

जेल में कोरोना: तिहाड़ में बंद दिल्ली दंगे का आरोपी उमर खालिद संक्रमित, आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया

Sun, 25 Apr 2021 08:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 25 Apr 2021 08:00 PM IST
सार

दिल्ली दंगे के आरोपी व तिहाड़ जेल में बंद जेएनयू का पूर्व छात्र उमर खालिद कोरोना संक्रमित हो गया है। उसका तिहाड़ जेल के अस्पताल में डॉक्टरों के देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
former jnu student and delhi riots accused umar khalid corona positive in tihar jail
उमर खालिद - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली दंगे के आरोपी व तिहाड़ जेल में बंद जेएनयू का पूर्व छात्र उमर खालिद कोरोना संक्रमित हो गया है। उसका तिहाड़ जेल के अस्पताल में डॉक्टरों के देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जेल के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को संक्रमण का पता चलने के बाद उसे इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी जांच करने के बाद डॉक्टरों ने दवाइयां दी हैं। उसके बाद उसे वापस तिहाड़ जेल लाया गया। जहां से उसे जेल के अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। एक आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित अंडरवर्ल्ड छोटा राजन का भी इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों में तिहाड़ के जेल नंबर दो में कोरोना का संक्रमण अचानक बढ़ गया है। जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद बिहार के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित हो गया। जेल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन तबियत बिगडने के बाद उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल उमें भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल नंबर दो में संक्रमण बढ़ने के बाद सभी वार्ड को सेनेटाइज किया गया था। बावजूद इसी जेल के हाई सिक्योरिटी जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और अब उमर खालिद कोरोना संक्रमित हो गया है। इस तरह से जेल में बढ़ रहे संक्रमण से जेल प्रशासन चिंतित है। 


जेल अधिकारियों का कहना है कि संक्रमित कैदियों के लिए अस्पताल में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि बिना लक्षण वाले कैदी भी संक्रमित हो रहे हैं और ऐसे कैदी जेलकर्मियों के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। हालांकि जेल में बंद ज्यादा से ज्यादा कैदियों की कोरोना जांच करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed