Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर बोले सत्यपाल मलिक, पीएम मोदी की चुप्पी ठीक नहीं; सांसदों की मांग जायज
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर की स्थिति पर बयान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सभी सांसदों की मांग जायज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मणिपुर हिंसा पर पीएम नरेद्र मोदी पर निशाना साधा है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि मणिपुर की स्थिति पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की विपक्षी सांसदों की मांग जायज थी। उन्होंने आगे कहा कि पूछा जाए कि राज्य के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं हटाया गया।
दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में रिपोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे नहीं पता कि वह इससे क्यों कतरा रहे हैं। मणिपुर के हालातों पर पीएम मोदी के बयान को लेकर विपक्षी सदस्यों के लगातार विरोध के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन को आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा करेगी। मणिपुर मुद्दे पर हंगामे और आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी की आलोचना में मुखर रहे मलिक ने कहा कि सांसदों की वैध मांग है कि माननीय प्रधानमंत्री को बयान देना चाहिए और चर्चा होनी चाहिए। मलिक ने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश की चेतावनी के बाद प्रधानमंत्री ने संसद के बाहर बात की। कोर्ट ने कहा कि अगर जमीन पर कुछ नहीं हुआ तो शीर्ष अदालत कार्रवाई करेगी।