{"_id":"62605833ed940b7cb50a745f","slug":"foreign-national-arrested-with-heroin-worth-crores-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पड़ताल में जुटी पुलिस
Thu, 21 Apr 2022 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका जिले के कैफान सेल (अवैध विदेशी और नशीले पदार्थों के खिलाफ दस्ता) ने हेरोइन तस्करी करने वाले एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने 270 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 2.70 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
द्वारका पुलिस ने 15 दिनों के भीतर चार अफ्रीकी नागरिकों को हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार कर चुकी है। जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान नाइजीरिया निवासी मंडे ओनीमकोबी के रूप में हुई है। वह मोहन गार्डन इलाके में रहकर तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन
एएसआई करतार सिंह को गुप्त सूचना मिली की मोहन गार्डन इलाके में एक विदेशी नागरिक ड्रग तस्करी में लिप्त है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने निगरानी बढ़ाई और आरोपी नागरिक के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया बरामद हेरोइन को उसने जो नाम के युवक से लिया था। पुलिस उसके निशानदेही पर आपूर्ति करने वाले आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन