फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   First list will be released today for admission in UG delhi university

डीयू : यूजी में दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली सूची, प्रवेश को लेकर जारी है विवाद

Wed, 19 Oct 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 Oct 2022 05:25 AM IST
सार

डीयू की दाखिला नीति के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों की सामान्य सीटों पर दाखिला पूरी तरह से सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के अंकों के आधार पर होगा। जबकि कॉलेज 85 फीसदी एंट्रेस के अंकों व 15 फीसदी साक्षात्कार के अंकों को वेटेज देना चाहता है।

विज्ञापन
First list will be released today for admission in UG delhi university
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीट आवंटन की सूची अब बुधवार को जारी होगी। मंगलवार का जारी होने वाली सूची को बुधवार के लिए टाल दिया गया है। एक दिन की देरी का असर पूर्व निर्धारित दाखिला शेड्यूल पर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सेंट स्टीफंस कॉलेज के दाखिले के संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई करेगा। ऐसे में डीयू प्रशासन ने सीट आवंटन की पहली सूची को बुधवार को जारी करने का फैसला किया है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को डीयू की प्रवेश नीति का पालन करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


डीयू की दाखिला नीति के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों की सामान्य सीटों पर दाखिला पूरी तरह से सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के अंकों के आधार पर होगा। जबकि कॉलेज 85 फीसदी एंट्रेस के अंकों व 15 फीसदी साक्षात्कार के अंकों को वेटेज देना चाहता है। डीयू की ओर कॉलेज को बार-बार कहा जा चुका है कि वह डीयू का हिस्सा है, इसलिए वह अपनी अलग दाखिला पॉलिसी लेकर नहीं चल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले को लेकर चल रहा विवाद
डीयू और कॉलेज के बीच दाखिले का विवाद कोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट ने डीयू के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। डीयू रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि अब 19 अक्टूबर को पहली सूची जारी की जाएगी। 

डॉ. गुप्ता ने कहा कि सूची को एक दिन टालने का फैसला छात्रोंं के हित में लिया गया है। बाकी पूर्व निर्धारित शेड्यूल पर कोई असर नहीं पड़ेेगा, क्योंकि पहले भी 19 अक्तूबर से ही दाखिले शुरु होने थे, जबकि सूची 18 अक्तूबर को आनी थी। 


अब सूची भी बुधवार को जारी होगी और दाखिले भी शुरु होंगे। सूची कितने बजे जारी होगी, इस पर उन्होंने कहा कि यह बुधवार सुबह बता दिया जाएगा। क्या आगे भी दाखिला प्रक्रिया टल सकती है इस पर अधिकारियों ने कहा कि इस पर अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। डीयू ने छात्रों को दाखिले संबंधी अपडेट व शेड्यूल के लिए नियमित रूप से दाखिला वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed