फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   first day of June received the highest rainfall in a decade the minimum temperature decreased 

दिल्ली: एक दशक में जून के पहले दिन सबसे अधिक हुई बारिश, न्यूनतम तापमान में आई 10 डिग्री सेल्सियस की कमी

Tue, 01 Jun 2021 10:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 10:23 PM IST
सार

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इससे पहले वर्ष 2017 में 11.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। मौसम में हुए बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
first day of June received the highest rainfall in a decade the minimum temperature decreased 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जून के पहले दिन ही पिछले एक दशक में सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई है। यही नहीं अधिक बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान भी पिछले 10 सालों में सबसे कम दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इससे पहले वर्ष 2017 में 11.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। मौसम में हुए बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों में बादलों के छाए रहने की संभावना है। इसके बाद इस सप्ताह राहत की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


सोमवार की रात एकाएक मौसम ने करवट ली और रात 12 बजे करीब दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलीं। अगले आधे के साथ शुरू हुआ बारिश की सिलसिला रात ढाई बजे तक चला। इससे मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 15.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश पालम में 16.4 मिमी के साथ रिकॉर्ड हुई है। सुबह बारिश थमने के बाद भी बादलों से घिरे रहने की वजह से दिनभर सूरज के तेवर ढीले रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूरज निकला, लेकिन इससे खासी गर्मी महसूस नहीं हुई। शाम होते-होते एक बार फिर मौसम अच्छा हो गया था।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात कम 33.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम स्तर 49 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 10 सालों में पहली जून को इतनी बारिश दर्ज नहीं हुई है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी इतनी कम देखने को नहीं मिली है। बार-बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर वासियों के गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, अगले 24 घंटे के बाद मौसम के गर्म होने की शुरुआत होगी और सप्ताह के अंत तक तापमान 40 के आंकड़े को छू सकता है।
 

धूलभरी आंधी ने औसत श्रेणी में पहुंचाई दिल्ली-एनसीआर की हवा
बदले मौसम के मिजाज के साथ चली धूल भरी आंधी की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा औसत श्रेणी में दर्ज हुई है। अगले दो दिनों तक हवा की स्थिति में बदलाव नहीं होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 115 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद का 174, गाजियाबाद का 122, ग्रेटर नोएडा का 138 व गुरुग्राम का 112 और नोएडा का 127 एक्यूआइ दर्ज किया गया। सफर के मुताबिक, इस समय उत्तर-पूर्वी हवा की दिशा बनी हुई है। साथ ही धूल भरी आंधी की वजह से हवा में पीएम 10 का स्तर भी बढ़ा हुआ है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 159 व पीएम 2.5 का स्तर 47 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed