फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire not extinguished in Bhalswa, it may take 3-4 days to control it, people left home and camped with relatives in delhi

दिल्ली : भलस्वा में नहीं बुझी आग, काबू पाने में लग सकते हैं 3-4 दिन, लोगों ने घर छोड़कर रिश्तेदारों के पास डाला डेरा

Thu, 28 Apr 2022 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 05:30 AM IST
सार

लैंडफिल साइट से उठने वाले धुएं से कई कॉलोनियों के लोगों की परेशानियां बढ़ीं। खासकर बूढ़े, बच्चे और रोगियों को हर सांस के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मजबूरन कुछ लोग तो अस्थायी रूप से रिश्तेदारों और करीबियों के घर शिफ्ट हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Fire not extinguished in Bhalswa, it may take 3-4 days to control it, people left home and camped with relatives in delhi
भलस्वा लैंडफिल साइट

विस्तार

भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग अब भी धधक रही है। आग से फैल रहे धुएं की वजह से तीन-चार किमी दूर तक फैली कई कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। खासकर बूढ़े, बच्चे और रोगियों को हर सांस के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मजबूरन कुछ लोग तो अस्थायी रूप से रिश्तेदारों और करीबियों के घर शिफ्ट हो गए हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल यहां यही हालात होते हैं, लेकिन न तो निगम और न ही दिल्ली सरकार इसका कोई हल निकाल पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास की करीब 20 कालोनियों के लोग इससे प्रभावित होते हैं। लोगों का कहना है कि एरिया में लगातार सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


श्रद्धानंद कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि हर साल तीन से चार बार लैंडफिल साइट पर आग लगती है। इसके बाद यहां रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो जाता है। मजबूरन कुछ लोग हमेशा की तरह अपने रिश्तेदारों या करीबियों के घर चले जाते हैं। बाकी जिन लोगों के कोई रिश्तेदार या अन्य परिजन नहीं हैं वह यहां दमघोंटू हवा में रहने को मजबूर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हालात में लोग खिड़की दरवाजे तक नहीं खोलते हैं। बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। एक अन्य युवक कुणाल ने बताया कि यदि भलस्वा इलाके के आसपास एरिया का सर्वे कराया जाए तो दूसरे इलाकों के मुकाबले यहां सांस के रोगी ज्यादा मिलेंगे। फिलहाल आग की वजह से श्रद्धानंद कॉलोनी, राजीव नगर, मुकुंद विहार, मुकुंदपुर, लिबासपुर, कमालपुर, समता विहार, बुराड़ी और भलस्वा डेयरी आदि कॉलोनियों में रहने वाले    लोगों को दिक्कत हो रही है।

दमकल की आठ गाड़ियां 24 घंटे कर रहीं काम
भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग पर 24 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग के अलावा नगर निगम की कई टीमें आग पर काबू पाने में मदद कर रही हैं।

दमकल विभाग के सूत्रों का कहना है कि चूंकि लैंडफिल साइट के एक बड़े हिस्से में आग फैल चुकी है, ऐसे में इस पर काबू पाने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। फिलहाल दमकल की आठ गाड़ियां तीन अलग-अलग प्वाइंट पर आग को काबू करने में जुटी है।
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर मंगलवार शाम 5.47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उसी समय करीब दर्जन भर गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया। देर रात तक आग को हल्का तो किया गया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका।


दरअसल आग लगने का एरिया धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लैडफिल साइट की ऊंचाई भी ज्यादा है। ऐसे में वहां तक दमकल की गाड़ियों का पहुंचना भी बेहद मुश्किल है। नगर निगम की भी छह जेसीबी लगातार 24 घंटे काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed