{"_id":"69ff0eeceb6b580d45038dd3","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-transformer-of-doordarshan-bhawan-in-mandi-house-delhi-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: दूरदर्शन भवन के ट्रांसफार्मर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: दूरदर्शन भवन के ट्रांसफार्मर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
Sat, 09 May 2026 04:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 09 May 2026 04:09 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन भवन के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। घटना भवन के दूसरे गेट के सामने हुई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
दूरदर्शन भवन के ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन परिसर के ट्रांसफार्मर में शनिवार दोपहर को अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग की छह गाडि़याें ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अग्निशनम के अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने के बाद कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल जरूर बन गया था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर के आसपास बड़ी मात्रा में सूखी पत्तियां, पेड़-पौधे और ज्वलनशील कचरा जमा था। आग लगने के बाद इन सूखी पत्तियों ने आग को तेजी से फैलाने का खतरा पैदा कर दिया था। यदि समय रहते दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचता तो आग आसपास के हिस्सों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में लंबे समय से सूखी पत्तियों और झाड़ियों की सफाई नहीं हुई थी। आग लगने के बाद यह लापरवाही भी चर्चा का विषय बन गई। लोगों का कहना है कि सरकारी परिसरों और बिजली उपकरणों के आसपास नियमित सफाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद दूरदर्शन में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। अग्निशमन विभाग और संबंधित एजेंसियां अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।