{"_id":"6b05b9885bbe54152208315d","slug":"fire-breaks-out-at-temple-two-people-rescued-safely-ashram-news-c-340-1-del1011-164677-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मंदिर में लगी आग, दो लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मंदिर में लगी आग, दो लोगों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
नई दिल्ली। केशवपुरम स्थित झूलेलाल मंदिर में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग मंदिर की भूतल मंजिल पर रखे गद्दों में लगी थी। देखते ही देखते धुआं फैलने लगा और मंदिर में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। इस दौरान दो लोग पहली मंजिल पर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 11:15 बजे मिली थी। इसके बाद एक छोटी आपातकालीन गाड़ी, दो दमकल गाड़ियां और पानी के दो टैंकर मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 11:55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। संवाद
मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग
नई दिल्ली। नारायणा के इंदरपुरी स्थित जेजे कॉलोनी के मकान नंबर बी-682 में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग मकान की तीसरी मंजिल पर बनी रसोई में लगी थी। आग लगते ही घर में रहने वाले लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। वे घबराकर बाहर निकल आए। धुआं देखकर आसपास के लोग भी डर गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया। इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घर के सभी लोग सुरक्षित हैं। संवाद