फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: FIR lodged against Sanjay Raut in Mandawali police station, objectionable remarks against BJP workers, Shiv Sena MP replied

दिल्ली: संजय राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, शिवसेना सांसद ने दिया जवाब

Mon, 13 Dec 2021 10:33 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 13 Dec 2021 10:33 AM IST
सार

दीप्ति ने आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं। अपनी शिकायत में दीप्ति की ओर से इंटरव्यू की प्रति भी पुलिस को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
Delhi: FIR lodged against Sanjay Raut in Mandawali police station, objectionable remarks against BJP workers, Shiv Sena MP replied
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि एक निजी मराठी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सांसद संजय राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने मामले की शिकायत मंडावली थाने में की।

विज्ञापन


दीप्ति ने आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं। अपनी शिकायत में दीप्ति की ओर से इंटरव्यू की प्रति भी पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने रविवा को इस संबंध में आईपीसी की धारा 500 और 509 (मानहानि और अपशब्दों का प्रयोग) का मामला दर्ज कर लिया है। मंडावली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को वह एक निजी मराठी चैनल देख रही थी। उस पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का इंटरव्यू चल रहा था। अपने इंटरव्यू के दौरान शिवसेना सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ चैनल पर खुलेआम अभद्र टिप्पणी की। इंटरव्यू देखकर उनकी भावनाएं आहत हुईं। इसके अलावा सभी भाजपा कार्यकर्ता अपमानित हुए। मामले को गंभीरता से लेते हुए दीप्ति ने फौरन इसकी लिखित में शिकायत मंडावली थाने में दी। 

शिकायत के साथ इंटरव्यू की प्रति भी लगाई गई। पुलिस ने मामले की जांच की। छानबीन के बाद रविवार को संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पूर्वी जिले के वरिष्ठ अधिकारी मामले पर बोलने से बचते रहे। दीप्ति ने मांग की थी कि सांसद के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए था।

शिवसेना सांसद ने दिया जवाब

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ''दिल्ली में मेरे खिलाफ एफआईआर राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने और मेरी आवाज को दबाने के लिए की गई है। यह मेरी पार्टी की छवि बिगाड़ने के लिए किया गया है क्योंकि सीबीआई, आईटी, ईडी जैसी संस्थाओं का उपयोग मेरे खिलाफ नहीं हो सकता। मैं एक सांसद हूं और मेरे खिलाफ गलत शिकायत दर्ज करने के किसी को बढ़ावा देना ठीक नहीं है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed