{"_id":"6137ae778ebc3eb6f1057a1f","slug":"financier-murdered-in-delhi-assailants-stabbed-him-with-a-knife-after-shooting-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गोली मारने के बाद चाकू से किए ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गोली मारने के बाद चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
Tue, 07 Sep 2021 11:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:54 PM IST
सार
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने गोली मारने के बाद फाइनेंसर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। अस्पताल में उपचार के दौरान फाइनेंसर की मौत हो गई। इलाके के कुछ लोगों से झगड़ा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में मंगलवार शाम हमलावरों ने एक फाइनेंसर को गोली मार दी। हमलावरों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर फरार हो गए। घायल फाइनेंसर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
मृतक की शिनाख्त विजय एंक्लेव निवासी चमन(26) के रूप में हुई है। उसका कार्यालय ड्रेन रोड से चाणक्य प्लेस में जाने वाली सड़क पर है। मंगलवार को करीब साढ़े चार बजे वह कार्यालय के बाहर सड़क के किनारे कुर्सी लगाकर बैठा था।
इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे। हमलावर चमन पर चाकू से हमला कर रहे थे। हमलावर ने उसपर करीब चाकू से 15 वार किए।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चमन को पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां कुछ देर के उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।

Trending Videos
परिवार वालों से पूछताछ में पुलिस को चमन का डाबड़ी के दो लोगों से झगड़ा होने की बात सामने आई है। उनके बीच कई बार हाथापाई भी हो चुकी थी। पुलिस इस खुलासे के बाद आरोपी पक्ष के लोगों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।