फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Financier killed in Delhi shot more than 12

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग कर फाइनेंसर की हत्या, 12 से ज्यादा गोली मारी, रुपये की लेन-देन का था विवाद

Sun, 21 Feb 2021 11:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Financier killed in Delhi shot more than 12
फाइल फोटो
देश की राजधानी दिल्ली के छावला इलाके में रविवार रात एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फाइनेंसर को 12 से अधिक गोली मारी गई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि  मृतक ने आरोपी को चार पांच लाख रुपये कर्ज दिया था। रुपये की लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त धर्मपुरा नजफगढ निवासी नरेश के रूप में हुई है। रविवार शाम को नरेश अपने एक परिचित प्रॉपर्टी डीलर के मिलने छावला इलाके आया था। वह प्रॉपर्टी डीलर के घर पर बैठा था। इसी दौरान तीन चार युवक वहां पहुंचे और नरेश पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। एक दर्जन से अधिक गोली मारे जाने की वजह से नरेश की मौके पर ही मौत हो गयी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरूआती पूछताछ में पता चला कि नरेश पर गोली चलाने वाला आरोपी नांगली सकरावती निवासी नीरज है। जिसकी नरेश से रुपये की लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। करीब दो साल पहले नरेश ने नीरज को चार पांच लाख रुपये उधार दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके एवज में नरेश ने नीरज की क्रेटा कार गिरवी रख लिया था। एक दिन नीरज दूसरी चाबी लाकर नरेश के घर से अपनी क्रेटा कार लेकर चला गया था। उसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। नरेश नीरज ने अपना पैसा वापस करने के लिए कह रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नीरज की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed