फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   film producer Ajay Yadav arrested from Mathura of UP for duping businessman to tunes of 32 Lakhs on pretext of getting him loan of 65 crores

धोखाधड़ी: दिल्ली पुलिस ने फिल्म निर्माता को किया गिरफ्तार, व्यवसायी से लोन दिलाने के नाम पर ठगे थे 32 लाख रुपये

Mon, 02 Aug 2021 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Aug 2021 10:55 AM IST
सार

फिल्म निर्माता अजय यादव ने 65 करोड़ रुपये का ऋण दिलाने के बहाने दिल्ली के एक व्यवसायी से 32 लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपी ने इसी तरह कई कारोबारियों को ठगा था और 2015 से फरार था। फिलहाल दक्षिण जिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
film producer Ajay Yadav arrested from Mathura of UP for duping businessman to tunes of 32 Lakhs on pretext of getting him loan of 65 crores
दिल्ली पुलिस ने फिल्म निर्माता को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड की छह फिल्मों के निर्माता अजय यादव को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। अजय यादव पर लोन दिलाने के नाम पर व्यवसायी से ठगी करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले में अजय यादव से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फिल्म निर्माता अजय यादव ने 65 करोड़ रुपये का ऋण दिलाने के बहाने दिल्ली के एक व्यवसायी से 32 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने इसी तरह कई कारोबारियों को ठगा था और 2015 से फरार था। फिलहाल दक्षिण जिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चार राज्यों में छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुंबई, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मथुरा से पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी किराए के पतों पर रहता था। संजय अग्रवाल, राकेश शर्मा, विकास कुमार, गुड्डू, रमन, अविनाश जैसे अलग-अलग नामों से लोगों को ठगता था। 
आरोपी पीड़ितों को आश्वस्त करने के लिए ऋण राशि के जाली डिमांड ड्राफ्ट प्रदान करता था और फर्जी कंपनी खातों में ठगी की राशि लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed